कुलसुमपुरा पुलिस इंस्पेक्टर सेवा से निलंबित
हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने भ्रष्टाचारी क्रिया कलापों के चलते कुलसुमपुरा पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कोरानी को सेवा से निलंबित कर दिया। प्राप्त जानकारी और कुलसुमपुरा के सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार, चार माह पूर्व सुनील कोरानी ने भारतीय हथियार अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पैसे लेकर आरोपी का नाम बदल दिया था।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस आयुक्त ने घटना की जाँच पड़ताल करवाई और जाँच रिपोर्ट में सुनील कोरानी के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से तत्काल निलंबित कर पुलिस आयुक्त ने आदेश जारी किये। इस घटना के अलावा सुनील के खिलाफ अन्य कुछ भ्रष्टाचारी क्रिया कलापों के आरोप भी हैं।
यह भी पढ़ें… डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी ने पंचायत चुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



