सदन में विधायिका सुप्रीम : श्रीधर बाबू
हैदराबाद, तेलंगाना सरकार में विधायी मामलों के मंत्री श्रीधर बाबू ने कहा कि विधानसभा कानून एवं नीति निर्माण का सदन है और यह सदन में होने वाली बातचीत के लिए सुप्रीम है। इसी अधिकार को लेकर सभा का सम्मान है।
सदन में न्यायालयाधीन मुद्दों पर चर्चा से जुड़े बीआरएस विधायक हरीश राव एवं अन्य द्वारा उठाए गये प्रश्नों का उत्तर देते हुए मंत्री ने कहा कि विधानसभा को कानून बनाने का अधिकार है और यहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है। हालांकि इसको अदालत में चुनौती दी जा सकती है और वह न्यायालय का अधिकार है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद को सर्वोच्च प्राथमिकता : श्रीधर बाबू
इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री की आलोचना किये जाने को भी अनुचित बताया। श्रीधर बाबू ने कहा कि विधानसभा परिसर में ही विधान परिषद के निर्माण की योजना बनायी जा रही है, ताकि दोनों सदनों में सहज संपर्क हो। इस संबंध में विपक्ष की बेंचों ने भी प्रस्ताव का स्वागत किया गया है। श्रीधर बाबू ने कहा कि दिल्ली में तेलंगाना भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। आर्किटेक्ट द्वारा योजना तैयार किये जाने के बाद निविदा आमंत्रित की जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



