कर्ज के मामले में झूठ उजागर : कविता

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार पर तेलंगाना को 8 लाख करोड़ रुपये कर्ज में डुबोने संबंधी मुख्यमंत्री ए. रेवंत सरकार के लगाए जा रहे आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा में केंद्र सरकार ने खुद लिखित तौर पर कहा है कि तेलंगाना पर 4 लाख 42 हजार 298 करोड़ रुपये का कर्ज है जिससे साबित हो चुका है कि मुख्यमंत्री ने सदन में झूठ बोला है।

विधान परिषद परिसर में भारास के सेवानिवृत्त एमएलसी सत्यवती राठौड़, शेरी सुभाष रेड्डी, महमूद अली आदि के साथ मिलकर मीडिया को संबोधित करते हुए एमएलसी कविता ने लोकसभा में केंद्र के दिए जवाब की प्रति मीडिया को दिखाई और कहा कि सदन में मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों ने केसीआर पर तेलंगाना को 8 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डुबोने के आरोप लगाए थे लेकिन केंद्र सरकार के जवाब से उनका झूठ पकड़ा गया है।

यह भी पढ़ें… कविता ने की विधानसभा में ज्योतिबा फूले की प्रतिमा स्थापित करने की माँग

कांग्रेस पर गलत बयानबाजी का आरोप: कविता का पलटवार

उन्होंने कहा कि जो कर्ज लिया गया था वह जीएसडीपी का केवल 26 प्रतिशत ही है लेकिन कांग्रेस सरकार सदन में गलत आंकड़े पेश करके जनता को गुमराह कर रही है। कविता ने आगे कहा कि कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना के दौ बैरेज के मामले में भी कांग्रेस ने गलत बयानबाजी की लेकिन सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने सदन में खुद कहा है कि कालेश्वरम के दो बैरेज अच्छे हैं और पानी का उपयोग किया जा सकता है ।

उन्होंने कहा कि फसलें सूख रही हैं लेकिन सिंचाई जल देने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। कविता ने 27 अप्रैल को वरंगल के एलकातूर्ति में भारास के रजतोत्सव पर आयोजित की जाने वाली जनसभा में 10 लाख की संख्या में जनता के भाग लेने की जानकारी देते हुए कहा कि यह जनसभा तेलंगाना के इतिहास में दूसरे महाकुंभ मेले के रूप में दर्ज होगी।

उन्होंने कहा कि बीआरएस के आंदोलनों से कांग्रेस सरकार फ्रस्टेशन में है इसलिए सदन में गलत बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रही है। अवसर पर एमएलसी मधुसूदना चारी, एमएलसी सुरभी वाणी देवी, एमएलसी एल. रमणा, एमएलसी ताता मधु, एमएलसी नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button