रमज़ान में लुलु हाइपरमार्केट ने बांटे 700 इफ्तार बॉक्स

हैदराबाद, पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर लुलु हाइपरमार्केट ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के तहत एक विशेष इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम सोमवार शाम टोलिचौकी स्थित मस्जिद-ए-कुबा में आयोजित किया गया, जहां रोज़ा रखने वाले मुस्लिम भाइयों के लिए इफ्तार बॉक्स वितरित किए गए।

सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित

इस अवसर पर लुलु ग्रुप के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद शरीफ़ ने कहा कि रमज़ान केवल रोज़ा रखने का महीना नहीं है, बल्कि यह करुणा, धैर्य और उदारता जैसे मूल्यों को अपनाने का भी समय है। उन्होंने बताया कि लुलु ग्रुप सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत लगातार सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। उन्होंने कहा, “समाज की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और भविष्य में भी हम ऐसे सार्थक कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे।”

लुलु हाइपरमार्केट के उप महाप्रबंधक विशाल कुमार ने जानकारी दी कि कुल 700 इफ्तार बॉक्स तैयार कर वितरित किए गए, जिनमें रोज़ा खोलने के लिए आवश्यक सभी खाद्य सामग्री शामिल थी। कार्यक्रम में लुलु ग्रुप के कर्मचारी, मस्जिद के बुजुर्ग, समिति सदस्य तथा स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेअफगानिस्तान के साथ ‘खुली जंग’ जारी है : पाकिस्तान

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button