महाराष्ट्र ध्यान महायज्ञ का किया गया आयोजन

हैदराबाद, श्री संत गजानन महाराज की पवित्र नगरी श्रीक्षेत्र शेगांव में पीएमसी हिन्दी एवं पीएसएसएम के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क महाराष्ट्र ध्यान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में हैदराबाद की वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक एवं ध्यान प्रशिक्षक डॉ. राजश्री सोनी ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए नेतृत्व और समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस चार दिवसीय ध्यान महायज्ञ में देशभर से पधारे प्रख्यात पिरामिड मास्टर्स ने साधकों का मार्गदर्शन किया, जिनमें परिणीता पत्री, ब्रह्मर्षि शशिकांत जोशी, ब्रह्मर्षि प्रेमनाथ, ध्यानरत्न पी. वी. रामराजू, शम्पा मुखर्जी, श्रेयांश डागा, माहेश्वरी कुमारी, अमूल्या शास्री, माधवी नादेला, आशा नकरानी, नरेंद्र मुदलकर, डॉ. खुशहाली लूखी, चंद्रशेखर रेड्डी, मानसी लछंदानी सहित अनेक मान्यवर शामिल रहे।

शिविर के दौरान प्रतिदिन सुबह 5 से 8 बजे, दोपहर 12 से 1 बजे तथा रात्रि 8.30 से 11.30 बजे तक सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किए गए। साथ ही दिनभर आत्मज्ञान, विचार-परिवर्तन एवं जीवन-परिवर्तन से जुड़े विविध सत्र संपन्न हुए। माधवी नादेला के मार्गदर्शन में डॉ. राजश्री सोनी ने साधकों को न्यूनतम 6 घंटे प्रतिदिन ध्यान करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे स्वास्थ्य की ओर अग्रसर होकर जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

यह भी पढे़: हैदराबाद में श्रीराम कथा का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान अनेक साधकों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने बताया कि नियमित व अखंड ध्यान से कैंसर जैसे जटिल रोगों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और थायरॉइड जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया। इस महायज्ञ में 1000 से अधिक साधकों ने अखंड ध्यान का प्रत्यक्ष लाभ उठाया, जबकि संपूर्ण आयोजन में 5000 से अधिक सहभागियों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button