बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘महावतार नरसिंह’: 2005 के बाद पहला भारतीय एनीमेशन
मुंबई, हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘महावतार नरसिंह’ को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इसका कलेक्शन भी अच्छा रहा है। फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मेकर्स ने दर्शकों से मिले भारी प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही फिल्म ने एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है और 2005 के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली पहली एनीमेशन फिल्म बन गई है।

फिल्म से जुड़ी टीम इसके प्रभाव और दर्शकों की प्रतिक्रिया से भावुक हो गई है। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि फिल्म ने हर वर्ग के दर्शकों के साथ एक गहरा भावनात्मक और आध्यात्मिक संबंध जोड़ा है। होम्बाले फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से हाल ही में पोस्ट साझा कर लिखा गया, “जब सिनेमा आस्था का उत्सव बन जाए…
#MahavatarNarsimha ने धर्म की शक्ति से भारत के दिलों को जोड़ा है। नजदीकी सिनेमाघरों में इस दिव्य दर्शन का साक्षात्कार करें।” उन्होंने यह भी कहा कि यह फिल्म केवल एक सिनेमाई अनुभव ही नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बन गई है, जिसने भक्ति, पौराणिक कथाओं और धर्म के मूल स्वरूप को दर्शाते हुए एक सांस्कृतिक आंदोलन को जन्म दिया है।
यह भी पढ़े : http://महावतार नरसिंह : बी प्राक के गीत ‘आस्था दहाड़ेगी’ का प्रोमो जारी
‘महावतार’ सीरीज में विष्णु अवतारों की गाथा 12 वर्षों तक
‘महावतार नरसिंह’ का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसे होम्बाले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। अपनी प्रभावशाली कहानियों के लिए जानी जाने वाली यह साझेदारी विभिन्न मनोरंजन माध्यमों पर एक सिनेमाई चमत्कार प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखती है।
शानदार विजुअल्स, समृद्ध संस्कृति, उच्च गुणवत्ता और गहन कहानी के साथ यह फिल्म 3डी और पांच भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसका प्रीमियर 25 जुलाई 2025 को हुआ।
होम्बाले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने अपने महत्वाकांक्षी एनीमेटेड फ्रेंचाइज़ी की रूपरेखा भी जारी की है, जो एक दशक तक चलेगी और भगवान विष्णु के दिव्य अवतारों की कहानियाँ सुनाएगी — महावतार नरसिंह (2025) ,महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035), महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



