महेश बैंक ने की 22 प्रतिशत लाभांश की घोषणा

हैदराबाद, आंध्र प्रदेश महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 69.98 करोड़ रुपये करपूर्व लाभ अर्जित करते हुए शेयरधारकों के लिए 22 प्रतिशत लाभांश घोषित किया है। यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महेश को बैंक 4 राज्यों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में 45 शाखाओं के नेटवर्क के साथ काम कर रहा है। बैंक का कर पश्चात लाभ 53.61 करोड़ रुपये रहा है।

आज बंजारा हिल्स स्थित मुख्यालय में बैंक की 49वीं वार्षिक आम सभा में तेलंगाना उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी राम नारायण बोगा ने शेयरधारकों और ग्राहकों का बैंक में विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि बैंक आने वाले वर्षों में अपने व्यवसाय में अपेक्षित वृद्धि के साथ शेयरधारकों को लाभांश और कर्मचारियों को अनुग्रह राशि प्रदान करना जारी रखेगा।

बैंक के कारोबार के बारे में बताया गया कि बैंक की निधियाँ 444.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 475.18 करोड़ रुपये हो गईं हैं। आरक्षित निधियाँ और अधिशेष भी 412.98 करोड़ रुपये से बढ़कर 444.73 करोड़ रुपये, प्रति शेयर बही मूल्य 284.53 रुपये से बढ़कर 312.13 रुपये हो गया और प्रति शेयर आय 31.35 रुपये से बढ़कर 34.79 रुपये हो गई है। बैंक का सकल एनपीए निरपेक्ष रूप से 48.58 करोड़ रुपये से घटकर 38.68 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें… श्री माहेश्वरी समाज, दिलसुखनगर ने मनाया महेश महोत्सव

वित्तीय वृद्धि और भविष्य की योजनाएं उजागर

अध्यक्ष रमेश कुमार बंग ने कहा कि बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 18.38 प्रतिशत की वृद्धि दर से 3175 करोड़ रुपये का कुल कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें 2135 करोड़ रुपये की जमा राशि और 1040 करोड़ रुपये के अग्रिम शामिल हैं। बैंक अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाने से पहले अपने शाखा नेटवर्क को वर्तमान 45 से बढ़ाकर 50 करना चाहता है। उन्होंने शेयरधारकों से अपील की कि वे आगामी मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बैंक के रिकॉर्ड में अपने केवाईसी विवरण जल्द से जल्द अपडेट करें और बैंक के विकास में पूर्ण सहयोग दें।

बैठक में महाप्रबंधक एवं सीईओ वी. अरविंद ने कहा कि महत्वाकांक्षी विस्तार योजनाओं को पूरा करने के लिए सुरक्षा हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर स्थापित करने का प्रस्ताव है। बैंक में कई प्रकार के सुधार किये गये हैं और भविष्य में भी ग्राहक संतुष्टि के लिए यह प्रक्रिया जा रही रहेगी। बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी, निदेशक अनिता सोनी, अरुण कुमार भांगड़िया, बद्रीविशाल मूंदड़ा, भगवान पंसारी, बृजगोपाल असावा, गोविंद नारायण राठी, कैलाश नारायण बी, सीए मुरली मनोहर पलोड़, प्रेम कुमार बजाज, पुष्पा बूब, रामप्रकाश भंडारी, पेशेवर निदेशक रमाकांत इनानी, सीएस सुमन हेडा, प्रबंधन बोर्ड अध्यक्ष रामदेव भुटाडा, प्रबंधन बोर्ड के सदस्य किशन गोपाल मनियार, सीए लक्ष्मीनारायण बांगड़, प्रवीण कुमार बाहेती, सीए एस बी काबरा, पूर्व निदेशक और शेयरधारक शामिल हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button