श्री माहेश्वरी समाज, दिलसुखनगर ने मनाया महेश महोत्सव
हैदराबाद, श्री माहेश्वरी समाज, दिलसुखनगर व श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी के उपलक्ष में महेश महोत्सव-2025 भव्य रूप से मनाया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव के तहत कनका परमेश्वरी मंदिर में भगवान महेश की पूजा-अर्चना व आरती के पश्चात मारुति नगर, कोत्तापेट से स्थानीय समाज बंधुओं की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे, बग्घी-घोड़े, मानव झाँकियों के साथ न्यू मारुति नगर, प्रभात नगर, फ्रूट मार्केट, भवानी डोसा प्वाइंट, चैतन्यपुरी क्षेत्र से होते हुए कार्यक्रम स्थल भाग्यश्री फंक्शन हॉल पहुँची।
स्थानीय समाज बंधुओं द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भगवान महेश की आरती के बाद अल्पाहार की व्यवस्था की गई। अवसर पर विभिन्न इंडोर खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। खेलकूद के विजेताओं को संध्याकालीन मंचीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। बैडमिंटन में 15 साल से ऊपर पुरुष वर्ग में विजेता विनय राठी, आकाश राठी, उपविजेता शिव लखोटिया, आयुष सोमानी, बैडमिंटन में 15 साल के ऊपर महिला वर्ग की विजेता श्रुति मर्दा व निशा सोनी एवं उपविजेता मोनिका सोमानी व श्रेया तापड़िया, बैडमिंटन में 15 साल से नीचे वर्ग में विजेता आयुष बजाज व तीर्थ मर्दा एवं उपविजेता कुणाल राठी व श्रेष्ट राठी उपस्थि थे।
कार्यक्रम में शतरंज के विजेता 15 साल से ऊपर पुरुष वर्ग में सुनील चांडक व उपविजेता राजेश कुमार बंग, 15 साल से ऊपर महिला वर्ग में विजेता अदिति चांडक व उपविजेता वैष्णवी चांडक, शतरंज में 15 साल से नीचे वर्ग में विजेता माधव चांडक व उपविजेता कौस्तुभ मदनी, कैरम में 15 साल से ज्यादा आयु पुरुष वर्ग में विजेता निलेश राठी, अरुण लोया एवं उपविजेता घनश्याम बजाज, नृसिंह प्रसाद इन्नाणी, कैरम में 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला वर्ग में विजेता मेघा लड्डा, वैष्णवी चांडक एवं उपविजेता सलोनी मालपानी उपस्थि थे।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा
कार्यक्रम में अदिति चांडक, कैरम में 15 वर्ष से कम आयु में कॉमन (बालक-बालिकाओं को मिलाकर) विजेता निकुंभ मोदानी, अनुष्का चांडक एवं उपविजेता कौस्तुभ मोदनी, काव्या लखोटिया, घर में अनयूज़्ड चीजों का प्रयोग करते हुए उपयोगी सामान बनाने की प्रतियोगिता में बेस्ट आउट ऑ़फ वेस्ट की विजेता सेजल मोदानी, उपविजेता मानसी राठी, सेल्फ मेकअप एंड हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में विजेता प्रतीका असावा, उपविजेता हर्षल मोदानी, विदाउट फ्लेम कुकिंग में विजेता मानसी राठी, उपविजेता आयुष बजाज, ड्राइंग्स में 12 वर्ष तक के बच्चों (बालक-बालिकाओं को मिलाकर) में विजेता कीर्ति हेडा एवं उपविजेता वियान मानधना, हैंडराइटिंग 15 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग (पुरुष व महिलाओं को मिलाकर) में विजेता वैभव बजाज एवं उपविजेता सीमा बजाज, हैंडराइटिंग 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को मिलाकर में विजेता माही इन्नाणी एवं उपविजेता तुलसी हेडा, 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विजेता परिधि मर्दा, उपविजेता मितांश लखोटिया रहे।

संध्या कालीन सत्र की शुरुआत विशेष क्विज प्रतियोगिता से की गई, जिसमें सरिता असावा, मेघा लड्डा, माधुरी राठी, हनुमानदास सोमानी, कोमल इन्नाणी की टीम विजेता रही। अनुराधा मानधना, संतोष सारड़ा, शीतल बांगड़, अभिजीत बांगड़, सरिता लोया की टीम उपविजेता रही। अंताक्षरी जय ऑफ म्यूजिक की विजेता महेश मालानी, माधुरी मालानी, अश्विन मर्दा, सलोनी मालपानी, राघव मालानी की टीम एवं उपविजेता शिव लखोटिया, मिलन लखोटिया, आयुष सोमानी, गणेश मूंदड़ा, प्रीति सारड़ा की टीम रही।
विद्यार्थियों का सम्मान और मंचीय कार्यक्रम का आयोजन
संध्याकालीन हाई-टी कार्यक्रम क्विज और अंताक्षरी प्रोग्राम के साथ रखा गया। तत्पश्चात समाज द्वारा स्थानीय सदस्य परिवार के 80 प्रतिशत से ज्यादा या 8 जीपीए से ज्यादा अंकों के साथ उत्तीर्ण विद्यार्थियों, सभी प्रकार की मास्टर डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इसमें एसएससी में खुशी हेडा, अनुज झँवर, कुशल राठी, रमन मालपानी, राघव मालानी, तनिष्का मर्दा, इंटरमीडिएट में निशा सोनी, दीपा मालपानी, अथर्व बांगड़, पूजा जाजू, लक्षिता मालानी, अदिति चांडक, माधव झँवर, ग्रैजुएशन में गरिमा लड्डा, शुभम कुमार मालाणी, पोस्ट ग्रैजुएशन में गिरधर जाजू, प्रोफेशनल अचीवमेंट में सीए अनिरुद्ध मालपानी, सीए सलोनी मालपानी व हर्षल मोदानी ने पॉलीटेक्निक क्षेत्र में उपलब्धि के लिए सम्मान प्राप्त किया।
मंचीय कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य, स्थानीय श्री माहेश्वरी समाज दिलसुखनगर के संरक्षक गोपाल सोमानी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष दक्षिण आंचल अरुण कुमार भगड़िया, विशेष अतिथि के तौर पर उद्योगपति व समाजसेवी भारतीय स्टील ट्रेडर्स एलएलपी के श्यामसुंदर बाहेती, समाजसेविका पुष्पा बूब व स्थानीय समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। सबसे पहले भगवान भगवान महेश की वंदना की गयी।
शहीदों को श्रद्धांजलि और नई बीमा योजना का शुभारंभ
तत्पश्चात वीर शहीदों, पहलगाम में आतंकी हमले व गुलजार हौज में भीषण अग्निकांड में मारे गए लोगों सहित श्री माहेश्वरी समाज दिलसुखनगर एवं समस्त माहेश्वरी समाज के दिवंगत लोगों के प्रति 1 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में सबसे पहले समाज अध्यक्ष हनुमानदास सोमानी ने अतिथियों एवं समाज बंधुओ का स्वागत किया। तत्पश्चात स्थानीय समाज मंत्री शिवकुमार लखोटिया ने रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि महिला मंडल को मिलाकर स्थानीय संस्था के सदस्य परिवारों के लिए सुंदर व अनोखी योजना की शुरुआत की गयी।
इसके अंतर्गत संस्था के सभी सदस्य परिवारों को टर्म प्लान एवं मेडिकल इंश्योरेंस प्लान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो इंश्योरेंस राशि देने में असमर्थ हैं, उनको 75 प्रतिशत तक इंश्योरेंस राशि समाज की सहयोगी संस्था द्वारा प्रदत की जाएगी। इसके लिए महेश सेवा संघ, दिलसुखनगर के नाम से समाज की सहयोगी संस्था बनाई गई है। स्थानीय समाज व स्थानीय महिला मंडल द्वारा समाज के संरक्षक गोपाल सोमानी के नेतृत्व में सहयोगी संस्था का कार्य सिर्फ शुद्ध रूप से समाज सेवा करना रहेगा।
टर्म प्लान इंश्योरेंस सहायता और महिला मंडल का आह्वान
इसके अंतर्गत किसी प्रकार के कोई दूसरे सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएँगे। इसमें तुरंत प्रभाव से टर्म प्लान इंश्योरेंस का कार्य समाज के उन सदस्य परिवारों के लिए प्रारंभ किया गया, जो बीमा के प्रीमियम राशि का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं। उन सभी परिवारों के मुख्य सदस्य के टर्म प्लान बीमा का प्रति वर्ष 75 प्रतिशत तक संस्था द्वारा वहन किया जाएगा। संस्था द्वारा 3 वर्षों तक इसी प्रकार सहायता जारी रखने का प्रथम स्टेप में आश्वासन दिया गया है। इसे आगे निभाया जाए, इसके लिए प्रतिबद्धता जताई गई।

3 वर्ष बाद ही पूर्ण रूप से इसे और बढ़ाने या नहीं बढ़ाने का फैसला किया जाएगा। यह सभी बातें स्पष्ट रूप से स्कीम से जुड़े लोगों व सभा में मौजूद समाज बंधुओं को जानकारी स्वरूप प्रदान की गई। सभा में मौजूद समाज बंधुओं ने इसे अति सराहनीय पहल बताया। संस्था द्वारा समाज के संगठन मंत्री सीए अभिजीत बांगड़ को सहयोगी संस्था का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति सारड़ा नें मंडल के कार्यक्रमों में सभी स्थानीय महिलाओं से पुरजोर भागीदार बनने का आह्वान किया।
महिला मंडल: स्वास्थ्य सहायता और सामाजिक विचार-विमर्श
उन्होंने कहा कि महिला मंडल के कार्यक्रम में स्थानीय सदस्य परिवार के सदस्य उपस्थिति देकर प्रोत्साहित करें। मंडल की मंत्री मोनिका सोमानी ने किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने 8 मार्च, 2025 को आयोजित स्वस्थ नारी-स्वस्थ्य परिवार के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सदस्य परिवारों की किसी भी महिला साथी की स्वास्थ्य संबंधित बीमारी के इलाज में सभी प्रकार की सहायता के लिए मंडल पूर्ण रूप से तैयार है।
किसी सदस्य परिवार की महिला सदस्य अगर अपनी बीमारी का इलाज वहन नहीं कर पाती है, तो उसे पूर्ण रूप से मंडल द्वारा खर्च उठाकर इलाज करवाया जाएगा। उपस्थितजनों ने मंडल के ऐसे कार्यों का भरपूर समर्थन किया। विशेष अतिथि श्यामसुंदर बाहेती ने सभी को जोड़कर एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। विशेष अतिथि पुष्पा बूब ने समाज के कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने विशेष तौर पर वर्तमान में सास-बहू की जीवनशैली और पढ़ी-लिखी युवतियों के प्रति ससुरालवालों का व्यवहार कैसा हो, महिलाओं संबंधित, समाज संबंधित ज्वलंत मुद्दों पर विचार साझा किए।
यह भी पढ़ें.. तेलंगाना पंजाबी सभा की वार्षिक आम बैठक आयोजित
महेश नवमी, सामाजिक कार्य और ‘छावा’ नाटिका
मुख्य अतिथि अरुण कुमार भांगड़िया ने समाज से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया किस प्रकार महासभा सभापति संदीप काबरा के नेतृत्व में समाज सेवा के कार्यों को नया आयाम दे रही है। उन्होंने महेश नवमी मनाए जाने के तरीके और उसकी विशेषता पर विचार साझा किए। उन्होंने महेश फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे अनेक बहु उपयोगी समाजसेवी कार्यों की चर्चा करते हुए बताया किस प्रकार महेश भगवती बल्दवा एजुकेशन ट्रस्ट समाज के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में योगदान दे रहा है। उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यों पर चर्चा की।
सत्र का सबसे विशेष आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। इसके अंतर्गत महान मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रेरणादायक जीवनी पर आधारित छावा थीम का स्थानीय सदस्य परिवारों के सदस्यों द्वारा खास अंदाज में नाटिका का मंचन किया गया। इसमें छावा का किरदार आयुष सोमानी ने एवं औरंगजेब का किरदार वैभव बजाज ने अदा किया। इसके अलावा सीए शीतल बांगड़, राधेश्याम बजाज, तनवी सोमानी, भरत मर्दा, सीए गिरिधर असावा, अश्विन मर्दा, पूजा जाजू, आयुष बजाज, गणेश मूंदड़ा, नारायण लड्डा उपस्थि थे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता
कार्यक्रम में राघव मालानी, काव्या लखोटिया, रघुनंदन खटोड़, प्रकाश लड्डा व अन्य ने अभिनय किया। इस ड्रामा थीम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें मोनिका सोमानी, मिलन लखोटिया, सरिता लोया, माधुरी राठी, रुचिता इन्नाणी, मेघा लड्डा, इंदिरा लोया, प्रिया बल्दवा व ईशा भूतड़ा भाग लिया। वहीं छावा थीम ड्रामा के बीच में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर लक्षिता मालिनी, कनक जाजू, गुंजन अट्टल, जयश्री अट्टल, उन्नती सोमानी, तुलसी हेडा, हर्षल मोदानी, माही इन्नाणी, गरिमा सारड़ा व तनुश्री सारड़ा ने प्रस्तुति दी।
अवसर पर तापड़िया डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ. राधेश्याम तापड़िया, समाजसेवी गोपाल बल्दवा, गोपाल लाल बंग, पी.डी. जाखोटिया, सत्यनारायण मूंदड़ा, लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, लालचंद डागा, संजय लाहोटी, राजू करवा, नरसिंह प्रसाद सोमानी, सीए प्रकाश चोकड़ा, नयन साबू, कलावती जाजू, पवन मंत्री, शरद राठी, शिवरतन बंग, कमलेश भांगड़िया, सुनील भट्टड़, शशिकांत सोनी, लक्ष्मीकांत तोष्नीवाल, ओमप्रकाश धूत, भारत जाजू, कैलाश काबरा, कमल राठी, विमल तोष्नीवाल, गोपाल सोमानी (शमशेरगंज), राजकमल भट्टड़, राधे गोपाल बंग, संजय लाहोटी, दिनेश सारड़ा, रामकिशन सारड़ा, संपत भूतड़ा, संजय बजाज, अनिल बजाज, दीपक बल्दवा, ओमप्रकाश असावा, रामदेव सारड़ा, अभिषेक इन्नाणी, गोपाल राठी, अजय तोष्नीवाल, संजय असावा, राजेश चांडक, गोविंद असावा, लक्ष्मीनिवास लोया, गोपाल सारड़ा व अन्य की उपस्थिति रही। महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महेश महोत्सव में गणमान्य व्यक्तियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति
संपूर्ण कार्यक्रम में स्थानीय समाज के संरक्षक गोपाल सोमानी, परामर्शदाता ओमप्रकाश राठी, हरिशचंद्र चांडक, बद्रीनारायण राठी, बृजराज अट्टल, अध्यक्ष हनुमानदास सोमानी, मंत्री शिव कुमार लखोटिया, कोषाध्यक्ष मोहन इन्नानी, संगठन मंत्री सीए अभिजीत बांगड़, प्रचार मंत्री सुनील बियानी, उपाध्यक्ष घनश्याम बजाज (कार्यक्रम संयोजक), सह-मंत्री अवतार लाहोटी, कार्यकारिणी सदस्य बद्रीविशाल मालानी (निवर्तमान अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रधान संयोजक), प्रकाश चंद्र लड्डा, क्रांति सारड़ा, बालाप्रसाद मानधनिया, राजेश लोया, गणेश मूंदडा उपस्थि थे।
कार्यक्रम में अनिल मालपानी, आनंद हेडा, भरत मर्दा (कार्यक्रम संयोजक), सीए अश्विन मर्दा, सीए गिरधर असावा, स्थाई आमंत्रित सदस्य महेश मालानी, निलेश राठी, श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल दिलसुखनगर अध्यक्ष प्रीति सारड़ा, मंत्री मोनिका सोमानी, कोषाध्यक्ष रुचिता इन्नाणी, संगठन मंत्री संतोष सारड़ा, उपाध्यक्ष पदमा मालानी (कार्यक्रम संयोजिका), सीमा बजाज, सह मंत्री मिलन लखोटिया, श्रुति मर्दा (कार्यक्रम संयोजिका), प्रचार मंत्री शोभा बजाज, राखी बजाज, सांस्कृतिक मंत्री पूजा जाजू, सोनिया सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा मानधना (निवर्तमान अध्यक्ष), सरिता असावा, सरिता लोया, प्रमिला सोमानी, सीए शीतल बांगड़, सोनल सोमानी, पुष्पा इन्नाणी, गीता लड्डा, सुमन मानधनिया, करुणा सोमानी, रीता मूंदड़ा, सोनल अट्टल, बबिता फोफलिया, नीतू मर्दा, नीलिमा चांडक, शशि हेडा, मेघा लड्डा व पूजा अटृल नें सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



