एक करोड़ से अधिक बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरा

नई दिल्ली, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने देश भर के 83,000 स्कूलों में एक करोड़ से अधिक स्कूली बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चे आधार के लिए नामांकन करा सकते हैं।

इसके लिए उनके फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण-पत्र की जानकारी दी जाती है। हालाँकि, इस उम्र के बच्चों की उंगलियों के निशान और आइरिस बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि यह संकेत उस समय तक पूरी तरह विकसित नहीं होते। इसलिए, पाँच और 15 साल की आयु पार करने के बाद बच्चों के लिए एमबीयू के तहत फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट कराना अनिवार्य है।

स्कूल और आंगनवाड़ी स्तर पर अभियान रहा सफल

एमबीयू न कराने पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने और प्रतियोगी व विश्वविद्यालय परीक्षाओं में पंजीकरण के दौरान कठिनाइयाँ आ सकती हैं। बयान में कहा गया कि यूआईडीएआई ने देश भर के 83,000 स्कूलों में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए एक करोड़ से अधिक अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है। यूआईडीएआई ने सात से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक अक्तूबर से एक वर्ष की अवधि के लिए एमबीयू को निःशुल्क कर दिया है।(भाषा)

यह भी पढ़ेमनरेगा जॉब कार्ड से नई योजना में मिलेगा काम – अधिकारी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button