दूरस्थ मोड पर मानू ने लांच किया एमबीए तथा चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम
हैदराबाद, मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी द्वारा नई शिक्षा नीति के तहत दूरस्थ शिक्षा माध्यम से एमबीए के साथ चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। प्रवेश हेतु अधिसूचना शीघ्र जारी की जाएगी।
विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. रजाउल्लाह खान द्वारा आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मानू देश का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जो नियमित और दूरस्थ शिक्षा, दोनों माध्यमों में चार वर्षीय डिग्री कार्यक्रम शुरू कर रहा है। पाठ्यक्रम में डिजिटल और मिश्रित शिक्षण विधियाँ शामिल होंगी, ताकि पारंपरिक कक्षाओं से परे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर घर तक आसानी से पहुँच सके।
यह भी पढ़े: आईआईआईटी हैदराबाद ने लांच किया मार्डन मशीन लर्निंग में ऑनलाइन प्रोग्राम
प्रो. रजाउल्लाह खान ने कहा कि यह पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू किए जा रहे हैं। कौशल और व्यावसायिक शिक्षा को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। इसमें छात्रों को चौथे वर्ष में शोध या इंटर्नशिप के माध्यम से ऑनर्स की डिग्री प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



