भाजपा को हराने कांग्रेस-मजलिस के बीच मैच फिक्सिंग : बंडी संजय

हैदराबाद, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय ने कहा कि करीमननगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए कांग्रेस और मजलिस के बीच मैच फिक्सिंग के तहत 100 करोड़ रुपये की डील हो चुकी है। बड़े पैमाने पर वोट खरीदने के षड्यंत्र रचे जा रहे हें।

म्युनिसिपल चुनाव प्रचार के अंतर्गत करीमनगर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बंडी संजय ने कहा कि गत शनिवार की रात में कांग्रेस और मजलिस की रहस्यमई बैठक में 100 करोड़ रुपये की डील हो चुकी है। उन्होंने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि करीमनगर कॉर्पोरेशन में 50 सीटों पर भाजपा की जीत तय है। इसी के चलते कांग्रेस परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि करीमनगर में कबड्डी मैच प्रारंभ हो चुका है।

भाजपा बनाम कांग्रेस-मजलिस मुकाबले का दावा

एक तरफ भाजपा तो दूसरी और कांग्रेस और मजलिस पार्टी है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि 11 फरवरी को होने वाले मैच में कांग्रेस और मजलिस को सबक सिखाएँ। उन्होंने कहा कि रामायण में जिस प्रकार श्रीराम का लक्ष्य रावण और महाभारत में पांडवों का लक्ष्य कौरव थे, उसी प्रकार उनका (बंडी संजय का) लक्ष्य औवैसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक समाप्त कर मुसलमान महिलाओं को सुरक्षित किया, उससे मुसलमान महिलाएँ मजलिस को खारिज कर भाजपा के साथ खड़ी हैं।

यह भी पढ़ें… राज्यपाल ने दिया एनसीसी में छात्रों की अधिक भागीदारी पर बल

बंडी संजय ने कहा कि करीमनगर टॉवर सर्कल पर यदि गलती से भी मजलिस का हरा झंडा लहरा गया, तो विचार करें कैसा लगेगा। करीमनगर कॉर्पोरेशन व टॉवर सर्कल पर भाजपा का भगवा लहराएँ। उन्होंने आश्वासन दिया कि करीमनगर के लिए वह (केंद्रीय मंत्री) रक्षा कवच बनकर खड़े रहेंगे। इसलिए सभी जात-पात, धर्म भेद भुलाकर संगठित हों और भाजपा को सभी सीटों पर विजय दिलाएँ। महाराष्ट्र के आईटी व संस्कृति मंत्री आशीष शेल्लार, अभिनेत्री तथा पूर्व सांसद नवनीत कौर व अन्य ने भी रैली को संबोधित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button