जीएचएमसी स्थायी समिति के सदस्यों को महापौर ने सौंपे प्रमाण पत्र
हैदराबाद, जीएचएमसी महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी ने आज जीएचएमसी स्थायी समिति के लिए चुने गए नये सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
नये जीएचएमसी स्थायी समिति के सदस्य प्रमाण पत्र प्रदान

जीएचएमसी स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से घोषित किया गया। आज निगम के सचिव सत्यनारायण द्वारा विजयी घोषित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम में महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी और उप महापौर श्रीलता शोभन रेड्डी भी उपस्थित थीं। स्थायी समिति के नये 15 लोगों में से 10 को आज प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उनमें चेर्लापल्ली पार्षद बोंतु श्रीदेवी, हस्तिनापुरम पार्षद बनोथ सुजाता, अकबर बाग पार्षद सैयद मिन्हाजुद्दीन, चंद्रायनगुट्टा पार्षद अब्दुल वहाब, घांसी बाजार पार्षद प्रवीण सुल्ताना, दूधबौली पार्षद मुहम्मद सलीम, टोलीचौकी पार्षद डॉ. आयशा हुमेरा, हिमायत नगर पार्षद महालक्ष्मी रमन गौड़, रहमत नगर पार्षद सी.एन. रेड्डी, रामचंद्रपुरम पार्षद बुरुगड्डा पुष्पा शामिल हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



