अमेरिका में खसरे के मामले बढ़े, स्वास्थ्य संगठन अलर्ट

नई दिल्ल , पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (पीएएचओ) ने अमेरिकी महाद्वीप में खसरे के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर एक नई महामारी संबंधी चेतावनी जारी की है। मेक्सिको में खसरे के काफी अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पीएएचओ की ओर से जारी चेतावनी में तत्काल टीकाकरण अभियान चलाने का भी आह्वान किया गया है साथ ही कहा गया है कि हाल में सामने आए मामले में 78 प्रतिशत मामले ऐसे लोगों में हैं जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।

अमेरिका में 171 और कनाडा में 67 मामले हैं

बुधवार को यह चेतावनी ऐसे वक्त में जारी की गई है जब नवंबर में कनाडा का खसरा-मुक्त दर्जा समाप्त हो गया है। यह एक ऐसा झटका है जिसकी पुनरावृत्ति जल्द ही अमेरिका और मेक्सिको में भी हो सकती है। इस वर्ष के पहले तीन हफ्तों में पीएएचओ ने सात देशों में खसरे के 1,031 नए मामलों की पुष्टि की है – जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में चौंका देने वाली 43 गुना वृद्धि है।

हालांकि अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन संक्रमण का प्रसार अब भी अधिक है। मेक्सिको में सबसे अधिक 740 मामले हैं, उसके बाद अमेरिका में 171 और कनाडा में 67 मामले हैं। अमेरिका में अब सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी ध्यान दक्षिण कैरोलिना की ओर केंद्रित किया गया है, जहां खसरे के मामलों में वृद्धि हो रही है। वहीं मेक्सिको की सरकार ने जनता से दो खुराक वाला टीका लगवाने का आग्रह किया है।(भाषा)

यह भी पढ़ेकांग्रेस ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम को लेकर सियासी बयान बाजी भाजपा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button