अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा की बैठक, यात्रा योजना तय
हैदराबाद, अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा शाखा की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल के कार्यालय सुनीता फर्नीचर, फलकनुमा में किया गया।
शाखा के मानद मंत्री पवन डोकानिया ने बताया कि सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेनजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में बताया गया कि शाखा का वार्षिक सदस्यता शुल्क शाखा के किसी भी पदाधिकारी के पास जमा कराया जा सकता है। अवसर पर शाखा द्वारा आगामी सावन मास में सावन की सैर के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें… तेयुप ने किया आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण का आयोजन
प्रस्तावित यात्रा में नेपाल स्थित भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री पशुपतिनाथ मंदिर, मुक्तिनाथ धाम, जनकपुर आदि तीर्थ स्थलों का भ्रमण शामिल रहेगा। इसके अतिरिक्त शाखा द्वारा आने वाले अधिक मास में गौशाला में गौ-चारा की सेवा करने का निर्णय लिया गया। परामर्शदाता मिट्ठूलाल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। बैठक में मानद मंत्री पवन डोकानिया, संयुक्त मंत्री नवनीत अग्रवाल, केंद्रीय समिति सदस्य पंकज गोयंका, केंद्रीय समिति द्वारा मनोनीत सदस्य प्रेम अग्रवाल, परामर्शदाता आनंद संघी, अजीत अग्रवाल, फतेहचंद मित्तल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



