कार के बोनट पर 2 किमी तक घसीटा गया व्यक्ति

हैदराबाद, मीरपेट पुलिस थानांतर्गत सड़क पर मामूली विवाद के बाद एक कार चालक ने अधेड़ व्यक्ति को करीब 2 किलोमीटर तक अपने वाहन के बोनट पर घसीट दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 1 मई की रात पीड़ित व्यक्ति अपने बेटे के साथ दोपहिया वाहन पर मीरपेट से एलबी नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार के चालक से उनका विवाद हो गया। बताया गया कि बाइक सवार ने आगे करीब 500 मीटर दूरी पर यू-टर्न लेने के लिए पहले ही इंडीकेटर दिया था, जिस पर कार चालक ने आपत्ति जताई।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसके बाद कार चालक ने बाइक चला रहे युवक के बाल पकड़ लिए और कुछ दूरी तक गाड़ी चलाता रहा। इस दौरान युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। अपने बेटे को बचाने के प्रयास में पिता कार के बोनट पर चढ़ गया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और अधेड़ व्यक्ति को बोनट पर लटकाए हुए करीब 2 किलोमीटर तक वाहन चलाता रहा। बाद में बालापुर इलाके में गाड़ी रोककर आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 5 माह बाद सुलझी हत्या की गुत्थी

पीड़ित व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके बाद यह विवाद हुआ। चालक के इस खतरनाक रवैये से उनकी जान को गंभीर खतरा था। घटना के बाद पीड़ित ने मीरपेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button