मिधानि ने एयरोस्पेस फास्टनर सुविधा शुरू की

हैदराबाद, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन प्रमुख रक्षा सार्वजनिक उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानि) ने हैदराबाद संयंत्र में अत्याधुनिक एयरोस्पेस फास्टनर सुविधा के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस सुविधा का उद्घाटन संजीव कुमार, आईएएस, सचिव (रक्षा उत्पादन), रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया।

अवसर पर डॉ. एस.वी.एस. नारायण मूर्ति, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मिधानि, के. मधुबाला, निदेशक (वित्त), पी. बाबू, निदेशक (उत्पादन एवं विपणन), स्पूर्ति रेड्डी, आईआरएस, सीवीओ (मिधानि), एस.के. द्विवेदी, महाप्रबंधक (विपणन एवं एसबीडी) तथा मिधानि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सज्जनार

गौरतलब है कि यह अत्याधुनिक सुविधा भारत में एयरोस्पेस एवं रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के प्रति मिधानि की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। धातुकर्म में दशकों के अनुभव के साथ मिधानि उच्च गुणवत्ता वाले एयरोनॉटिकल फास्टनर्स के निर्माण में अग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित है। नई सुविधा अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिनमें पूर्णत स्वचालित वार्म/हॉट हेड फोर्जिंग, थ्रेड रोलिंग एवं फिलेट रोलिंग मशीनें शामिल हैं। यह तकनीकें एयरोस्पेस-ग्रेड फास्टनर्स के उत्पादन में उच्च परिशुद्धता, निरंतरता और दक्षता सुनिश्चित करती हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button