विदेश मंत्रालय: भारत-कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की

नई दिल्ली , भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरुआत कर दी है। दोनों देश के बीच होने वाले इस समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के नाम से जाना जाता है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में इस समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के लिए टीओआर पर भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए हैं।

वार्ताओं को सुगम बनाने हेतु मार्गदर्शक के रूप में कार्य

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और कनाडा ने नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए बातचीत शुरू की और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया है।’ भारत–कनाडा सीईपीए के लिए वार्ताओं की संदर्भ शर्तें (टीओआर) वार्ता की संरचना, आवृत्ति और कार्यप्रणाली निर्धारित करेंगी।

ये संदर्भ शर्तें एक महत्वाकांक्षी, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को संपन्न करने के उद्देश्य से वार्ताओं को सुगम बनाने हेतु मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगी। वहीं, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में लिखा, कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एम. सिद्धू लिबरल के साथ एक अच्छी बैठक हुई।

बातचीत इंडिया-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) को आगे बढ़ाने और एक सही और संतुलित नतीजा पक्का करने पर केंद्रित रही। गोयल ने बताया कि दोनों पक्षों ने पूरी बाइलेटरल इकोनॉमिक पार्टनरशिप को मज़बूत करने के लिए काम करने का अपना प्रतिबद्धता दोहराया।(भाषा) 

यह भी पढ़ेनामपल्ली अपराध न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button