विधायक कौशिक रेड्डी पत्नी संग एसआईटी के सामने पेश हुए
हैदराबाद, भारास के विधायक पौडी कौशिक रेड्डी आज पत्नी के साथ सीआईडी की एसआईटी के समक्ष हाजिर हुए। गौरतलब है कि उन्हें सम्मक्का सारलम्मा जातरा के दौरान पुलिस के कार्यों में रुकावट डालने और पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने की घटना को लेकर मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों के संबंध में सफाई देने के लिए समन जारी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11.30 बजे कौशिक रेड्डी अपनी पत्नी के साथ लकड़ी का पुल स्थित एसआईटी के समक्ष हाजिर हुए और एसआईटी के डीएसपी रंगा स्वामी ने उनसे पूछताछ कर मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया। बयान दर्ज करने के बाद उन्हें दिशा-निर्देश दिए गए कि जब कभी बुलाया जाए, एसआईटी के समक्ष हाजिर हो और मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ न करें।
समन पर उठाए सवाल, साजिश का लगाया आरोप
गत 29 जनवरी को वीनावंका मंडल में मेडारम (सम्मक्का सारक्का) जातरा के दौरान हुई घटना को लेकर उन्हें समन जारी किया गया। सिट के समक्ष हाजिर होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कौशिक रेड्डी ने कहा कि उन्होंने कहा कि आज जिस समय वे सिट के समक्ष हाजिर हुए, उस समय उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में डम्पिंग यार्ड के निर्माण को लेकर विरोध में हिस्सा लेना था।
यह भी पढ़े : हेरिटेज वॉक में 60 महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया
साजिश के तहत उन्हें हिस्सा लेने से रोकने के लिए ही उन्हें समन जारी कर सीआईडी कार्यालय बुलाया गया। उन्होंने कहा कि यह उनकी समझ से परे हैं कि उनके साथ उनकी पत्नी को नोटिस क्यों जारी किया गया। अगर ऐसी कार्रवाई करना जरूरी था, तो करीमनगर पुलिस आयुक्त को अपना अधिकार क्षेत्र के अनुसार नोटिस देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



