एमएलसी कविता ने भगवा ध्वज लहरा कर रवाना की पालकी यात्रा
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की वरिष्ठ नेता व विधान परिषद सदस्य के. कविता ने लोगों में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए हितभाषी, मितभाषी, पूर्वभाषी शब्दों का उपयोग करने की अपील की। धूलपेट, मगरा रोड से श्रीराम नवमी पालकी यात्रा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए के. कविता ने महाबली हनुमान के चित्र अंकित ध्वज को लहरा कर शोभायात्रा को रवाना किया।
इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए के. कविता ने श्रीराम नवमी पर शोभायात्राओं का आयोजन करने वालों की सराहना करते हुए कहा कि देश, राज्य भगवान श्रीराम के आदर्शों पर ही चलता है, ऐसे में लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर एक-दूसरे का सम्मान करें।
यह भी पढ़ें… एपी सिंचाई प्रॉजेक्ट के खिलाफ जाएँगे सुप्रीम कोर्ट : उत्तम कुमार रेड्डी
कविता ने राम लक्ष्मण जानकी-जय बोलो हनुमान की नारा भी लगाया और कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं को श्रीराम नवमी की बधाई दी। इससे पूर्व कविता ने सीतारामबाग मंदिर जाकर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। अवसर पर पालकी यात्री के आयोजक आनंद सिंह व भक्तजन उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



