एमएमपीएल सीजन-6 का आयोजन 16 मई से

हैदराबाद, माहेश्वरी समाज महाराजगंज द्वारा जैन कंस्ट्रक्शन, जैन समृद्धि के प्रमुख प्रायोजन में आगामी 16 एवं 17 मई को एमएमपीएल सीजन-6 का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 6 टीमों के खिलाड़ियों के चयन, नीलामी एवं लक्की ड्रॉ का आयोजन किया गया।

अध्यक्ष दीपक बल्दवा ने बताया कि महाराजा पॉलीमर्स, सारड़ा पेपर प्लेट्स, नवदुर्गा फाइनेंस, आनन्द सोनी ग्रुप, भोजराज अभिरचंद काबरा, रामलाल गंगाबिशन सारड़ा, विनोद कुमार अंकित झँवर, श्री माहेश्वरी डेकोरेटर्स, वृंदावन कैटर्स, एसजे फोटोग्राफर्स के संयुक्त प्रयोजन में गंडीपेट में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के उपलक्ष्य में प्लैटिनम होटल, हिमायतनगर में मेनस गल्ली क्रिकेट हेतु 6 टीमों के खिलाड़ियों का चयन नीलामी एवं लक्की ड्रा से किया गया। 6 टीमों के इस टूर्नामेंट के अलावा बाल खिलाड़ियों के लिए जूनियर गल्ली क्रिकेट एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए सीनियर बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल एवं बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

मंत्री श्रीराम नावंदर ने बताया की औपचारिक नीलामी हेतु 6 टीम के 6 दाताओं (प्रति दाता) को 10 लाख अंक दिए गए। किसी भी खिलाड़ी के चयन हेतु 1,75,000 अंकों के अधिकतम अंकों के नियम के तहत एक से अतिरिक्त दाता की बोली लगने पर लक्की ड्रॉ से चयन किया गया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष रामदेव सारड़ा एवं गोपाल राठी ने कहा कि सबसे अधिक अंक से मयांक मारवेरिक्स टीम के दाता प्रकाश चितलांगी की टीम ने श्रेष्ठ खिलाड़ी दीपांश बांगड़ के साथ अन्य खिलाड़ी हेतु 945000 अंकों से टीम का चयन किया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल समाज शाहअलीबंडा की बैठक, यात्रा योजना तय

विभिन्न टीमों में श्रेष्ठ खिलाड़ियों की हुई बोली प्रक्रिया

इसी क्रम में सुगना स्ट्राइकर्स के दाता श्रीकांत डालिया ने श्रेष्ठ खिलाड़ी निकुंज बांगड़ के साथ 900000 अंकों से अन्य खिलाड़ियों के साथ टीम का चयन किया। महाराजगंज यंगस्टर्स के यश बाहेती ने श्रेष्ठ खिलाड़ी लोकेश नावंदर के साथ 860000 अंकों से टीम का चयन किया। जमैक्स वॉरियर्स के विक्की भट्टड़ ने श्रेष्ठ खिलाड़ी आदित्य इन्नानी के साथ 805000 अंकों से टीम का चयन किया। ऑल स्टार्स के मारुति नंदन बल्दवा ने श्रेष्ठ खिलाड़ी नीरज सारड़ा के साथ 745000 अंकों से टीम का चयन किया। एम वाय एस कबूतर खाना के गोविन्द जाजू ने श्रेष्ठ खिलाड़ी लखन बांगड़ के साथ 585000 अंकों से टीम का चयन किया।

सहमंत्री अंकित मालानी एवं प्रचार मंत्री अभिषेक सारड़ा ने बताया कि खिलाड़ियों की नीलामी के बाद परामर्शदाता नंदगोपाल भट्टड़ के नेतृत्व में अ.भा. माहेश्वरी महासभा के प्रादेशिक अध्यक्ष कैलाश डालिया, उप सभापति अरुण कुमार भांगड़िया, काबरा टायर्स के निदेशक कमल काबरा, ए क्रिएशनस के अनूप हेडा, हैदराबाद स्टील्स के नवल बाहेती, पीकॉक ग्रुप के गोपाल लड्डा, रास सिल्वर्ज के राघव लोया, समर तोष्णीवाल, एथलेटिक सोसाइटी के उदित नारायण बंग एवं गिरीश गौड़, बजाज स्टडी एब्रॉड के सुनील भट्टड़, पंसारी ग्रुप के निखिल पंसारी, एसथीटिक डिजाइनर के अभिषेक इन्नानी, काकानी ब्रदर्स के आकाश काकानी, प्लैटिनम होटल के हनुमान मालू, राठी प्रॉपर्टीज़ के घनश्यामदास राठी, नरेश भूतड़ा द्वारा जर्सी और ट्रॉफियों का अनावरण किया गया।

प्रतियोगिता के संयोजक रमेश मोदानी, संपत भूतड़ा, सीएस श्रेणिक सोनी, राज करवा, सतीश मंत्री, संस्था के कार्यकारिणी सदस्य अमित बंग, बजरंग मानधने, दिनेश, रामकिशोर सारड़ा, कोषाध्यक्ष महेश साबू व अन्य अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button