बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति की मासिक बैठक संपन्न

हैदराबाद, बधर माता माहेश्वरी सेवा समिति की मासिक बैठक आज चिराग अली स्थित प्रेम की रसोई में संपन्न हुई।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष राजेश सोमानी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कुलदेवी बधर माताजी के धाम में निर्माणाधीन भक्त निवास को नगरद्वय से सहयोग करने के विषय पर चर्चा की गयी।

सचिव तथा बधर माता ट्रस्ट, ताना (राजस्थान) के सह सचिव गोविंद सोमानी ने बताया कि भक्त निवास का निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पथ पर है। ट्रस्ट का चतुर्थ वार्षिक कार्यक्रम गोपाष्टमी आगामी 29, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। अवसर पर नवनिर्मित भक्त निवास का शुभारंभ करने पर विचार जारी है।

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न

विष्णु गोपाल मर्दा ने वार्षिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से भाग लेने की अपील की। सुरेश सोमानी ने आर्थिक सहयोग के लिए नगरद्वय का भ्रमण करने का सुझाव दिया। बैठक में राजेश सोमानी, गोविंद सोमानी, रमेश मर्दा, राजगोपाल मर्दा, विष्णु गोपाल मर्दा, सुरेश सोमानी, श्याम सोमानी और पुरुषोत्तम सोमानी (झंडावाला) उपस्थित थे। रमेश मर्दा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button