पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा तेलंगाना चेम्बर ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट हैदराबाद के सहयोग से 147वाँ निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आबिड्स स्थित केमिस्ट भवन में संपन्न हुआ।

अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियालजी, हड्डी रोग, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, बीपी जांच, आरबीएस की सेवा दी, जिसमें डॉ. शशिधर, डॉ. पूजिता, नर्सिंग स्टाफ शिवम्मा, आशीष, स्वप्नाश्री, गौतम (2डी ईको), मोहन (बीएमडी), विपणन विभाग के सहायक प्रबंधक जगदीश कुमार गौड़ और जयंत ने सहयोग दिया।

अवसर पर रेनबो अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियालजी डॉ भव्या, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, ईको तकनीशियन गणेश, स्टाफ नर्स माधवी, स्टाफ नर्स लोकन्या, मार्केटिंग मैनेजर इरफान सिद्दिकी ने सहयोग दिया। एलसीएस साधुराम नेत्र अस्पताल दोमलगुड़ा द्वारा निशुल्क नेत्र जांच की गई, जिसमें 79 लोगों को चश्मे दिए गए। 9 रोगियों के मोतियाबिन्द के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।

शिविर में साधुराम नेत्र चिकित्सालय के ऑप्टोमेट्रिस्ट अजीत, भगवान, विजयलक्ष्मी, भास्कर, नरसिंह ने सहयोग दिया। इसके अलावा सामान्य चिकित्सक डॉ. अखिल क्लीनिक, डॉ. अखिल सुगंधी (रुमेटोलॉजी), डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी (एमबीबीएस डिप्लोमा मधुमेह), एसएनआर डेंटल के डॉ तेजस्वी नवनीत राज, डॉ एस. निखिल राज, आकृति जायसवाल, निकिता गोस्वामी, येमुलापति भाग्यश्री ने सेवा प्रदान की। बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने फिजियोथेरेपी की सेवा प्रदान की। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 1 रोगी को सेवा प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का स्वास्थ्य जाँच शिविर संपन्न

सेवा दल और समाजसेवियों का रहा सक्रिय सहयोग

अवसर पर शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, अजीत गुप्ता, विनय सी अग्रवाल, निखिल राणासरिया, महेश बैंक के चेयरमैन रमेश बंग, पार्षद महालक्ष्मी रमन गौड़, पूर्व पार्षद ममता गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बिस्वा, लव फॉर काऊ फाउंडेशन ट्रस्टी रिद्धीश जागीरदार, तेलंगाना चेम्बर ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, हैदराबाद अध्यक्ष डॉ. घीसूलाल जैन, महासचिव संजय कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष चौ. आनंद कुमार गौड़ व सलाहकार समिति अध्यक्ष मंदा सूर्य प्रकाश भी शामिल हें।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, संयुक्त सचिव विकास अग्रवाल, एम.सी सदस्य/थोक विंग संयोजक एम. सत्यनारायण, एम.सी. सदस्य/खुदरा विंग अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, एम.सी. सदस्य संजय कुमार जैन, मनीष कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार जायसवाल, स्वयंसेवक सतीश गर्ग, जितेंद्र गोयल, पवन भुवानिया, सुमन भुवानिया, अरुणा तुलस्यान, सुनैना नरसरिया, समाज सेवी गोपाल सिंह, शंकर लाल यादव, घनश्याम यादव, प्रदीप अग्रवाल, राजेंदर सुगंधी, विशाल खिरैया, विनय जैन, नवल बंसल, पित्ती इंजीनियरिंग के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। शिविर की सेवाओं का 175 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button