स्कूलों, कॉलेजों और सोसाइटियों में मातृ-पितृ पूजन दिवस संपन्न

हैदराबाद, संत श्री आसारामजी बापू की प्रेरणा से आज हैदराबाद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और हाउसिंग सोसाइटियों में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया।

यह अभियान पिछले 12 वर्षों से पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के विरुद्ध युवा पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन गया है। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने अपने माता-पिता का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण मातृ देवो भव, पितृ देवो भव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को वेलेंटाइन डे जैसी विकृतियों, नशे और अनैतिकता से दूर रहकर संयमित जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।

यह भी पढ़े: श्री जैन सेवा संघ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

यह कार्यक्रम केवल एक संस्था तक सीमित नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे 2012 से राज्यस्तरीय पर्व घोषित कर स्कूलों में मनाने का निर्देश दिया है, वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इस भगीरथ कार्य की सराहना कर चुके हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को माता-पिता के त्याग और अनुशासन का महत्व समझाना अत्यंत आवश्यक है, जो इस पूजन के माध्यम से संभव हो रहा है। यदि आप भी अपने विद्यालय, कॉलेज या सोसाइटी में इस संस्कारक्षम मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन करवाना चाहते हैं, तो आश्रम से संपर्क कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button