पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप में सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी व सांसद धर्मपुरी अरविंद को स्थान

हैदराबाद, विश्व के विभिन्न देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा 60 से अधिक देशों के साथ देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के गठित पार्लियामेंट्री फ्रेंड्शिप ग्रुप (संसदीय मैत्री समूह) में चेवेल्ला भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी व निजामाबाद भाजपा सांसद धर्मपुरी अरविंद को स्थान दिया गया।

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी कुवैत पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप लीडर तथा निजामाबाद सांसद धर्मपुरी अरविंद यूक्रेन पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप लीडर के तौर पर जिम्मेदारी निभाएँगे। यह मैत्री समूह अपने विदेशी समकक्षों के साथ सीधे बात कर एक दूसरे के अनुभव साझा करेंगे, नियमित संपर्क के जरिए आपसी विश्वास को बढ़ाकर एक दूसरे से सीखेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयास करेंगे। इसके अलावा व्यापार, तकनीक, सामाजिक नीतियों, संस्कृति तथा वर्तमान वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर गहन चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें… मूसी की सफाई के खिलाफ नहीं बीआरएस : हरीश राव

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button