मुक्तिनाथ यात्रा आसान, भारत–नेपाल के बीच सीधी बस सेवा शुरू

काठमांडू, नेपाल की बेनी नगरपालिका को भारत की राजधानी नयी दिल्ली से जोड़ने वाली सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इस बस सेवा के जरिये प्रसिद्ध हिंदू और बौद्ध तीर्थस्थल मुक्तिनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

बेनी को नेपाल के गंडकी प्रांत के मुस्तांग जिले में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर मुक्तिनाथ का प्रवेश द्वार माना जाता है। मुक्तिनाथ मंदिर, हिंदू और बौद्ध दोनों समुदाय के लोगों के लिए पवित्र है। मुक्तिनाथ को ‘मुक्ति के देवता’ के रूप में जाना जाता है। हिंदू और बौद्ध धर्म के अनुयायी इसे क्रमशः हिंदू देवता विष्णु और बौद्ध देवता अवलोकितेश्वर से संबंधित पवित्र स्थान मानकर इसकी पूजा करते हैं।

बेनी का किराया 3,200 भारतीय रुपये निर्धारित किया गया

मॉडर्न एरा टूर्स एंड ट्रेवल्स और सृष्टि यातायात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा शुरू की गई है। उपमहापौर ज्योति लामिछाने के अनुसार, बेनी नगरपालिका के महापौर सूरत केसी ने इसका उद्घाटन किया।लामिछाने ने बताया कि बस सेवा बेनी कालीपुल बस पार्क से शुरू होगी और स्यांगजा, वालिंग, भैरहवा, अयोध्या और आगरा से होते हुए नयी दिल्ली पहुंचेगी।

मॉडर्न एरा टूर्स एंड ट्रेवल्स के अध्यक्ष केशव प्रसाद अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य म्याग्दी और मुस्तांग के धार्मिक स्थलों को भारत से जोड़ना और भारत से नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है। अब तक, मुक्तिनाथ मंदिर की यात्रा करने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों को समय लेने वाली और कई चरणों वाली महंगी यात्राएं करनी पड़ती थीं।

अधिकारी ने बताया कि बस सेवा के जरिये नयी दिल्ली से बेनी पहुंचने में करीब 27 घंटे लगेंगे। बेनी से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे और नयी दिल्ली से शाम 4:00 बजे बसें चलेंगी। बेनी-नयी दिल्ली मार्ग का किराया 5,400 नेपाली रुपये जबकि नयी दिल्ली से बेनी का किराया 3,200 भारतीय रुपये निर्धारित किया गया है। (भाषा )

यह भी पढ़ेनामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button