विकाराबाद में हत्या केस, संदिग्ध पर थर्ड डिग्री का आरोप
हैदराबाद, विकाराबाद जिले के पेद्दामुल मंडल के मम्बापुर गांव में एक हत्या मामले के संदिग्ध फिरोज को पूछताछ के लिए पेद्दामुल ले जाने और उस पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने की घटना ने बवाल मचा दिया है। पीड़ित का आरोप है कि दो कांस्टेबल रफीक, मुरली और सब-इंस्पेक्टर वेणु कुमार ने उसे करीब 40 मिनट तक प्रताड़ित किया।
गौरतलब है कि दो महीने पहले मम्बापुर गांव में गौस नाम के एक व्यक्ति की किराए के खेत में संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। फिरोज ने बताया कि गौस की मौत की खबर मिलते ही पुलिस उसे थाने ले गई। फिरोज के ससुर का आरोप है कि थाने में उसके हाथ-पैर पर पीटा गया।
यह भी पढ़े: हैदराबाद : मामूली विवाद को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
फिरोज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे धमकाया कि वह पिटाई के बारे में किसी को न बताए। मारपीट के बाद तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे तांडुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। तांडुर ग्रामीण थाने के इंस्पेक्टर नागेश ने कहा कि वे रविवार को विधायक के दौरे की तैयारी में व्यस्त थे और पेद्दामुल थाने में हुई इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



