गांजा मिली चॉकलेट बेचने वाला गिरफ्तार, 1920 बरामद
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने ठंडाई में गांजा मिश्रित चॉकलेट मिलाकर ग्राहकों बेचने वाले युवक को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में नशीले चॉकलेटों को जब्त किया। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा तथा पुराने शहर के उप्पुगुड़ा में रहने वाला बी. विकास शर्मा पिछले कुछ समय से चूड़ी बाजार से बेगम बाजार के बीच ठंडाई बेचने का काम कर रहा था।

वह गर्म करके ठंडा किए गए दूध में बर्फ और ड्राई फ्रूट मिलाकर सामान्य ठंडाई 50 रुपये प्रति गिलास के हिसाब से बेचता था, लेकिन गर्मी के मौसम और त्योहारों को देखते हुए वह ठंडाई में गांजा चॉकलेट मिलाने लगा था। इस नशीली ठंडाई को वह 150 रुपये प्रति गिलास बेच रहा था। ग्राहकों को ठंडक और स्वाद के नाम पर नशीला पेय दिया जा रहा था।
यह भी पढ़े : भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
विकास से पूछताछ करने के बाद उसके मकान की तलाशी ली गई, जहाँ से 1920 गांजा मिश्रित चॉकलेट बरामद हुए। आरोपी ने यह भी बताया कि वह ये चॉकलेट आगरा से मंगवाता था और होली के मौके पर इनकी मांग अधिक रहने की संभावना के चलते उसने बड़ी मात्रा में स्टॉक तैयार किया था। आरोपी को नशीले चॉकलेट्स, दोपहिया, सेलफोन के साथ आगे की कार्रवाई के लिए चारमीनार की आबकारी पुलिस के हवाले किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



