नलगोंडा : ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन मरे

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में रविवार को एक ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना अपराह्न करीब 3:30 बजे नामपल्ली मंडल में घटी।

ईंटों से लदे एक ट्रक का टायर फट गया, जिसके कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया। ऑटो-रिक्शा सड़क के किनारे रुका हुआ था और यात्री उतर रहे थे तभी यह दुर्घटना घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। (भाषा)

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button