नरेश पाल सिंह उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नियुक्त

Ad

हैदराबाद, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं वर्तमान में बनारस रेल इंजन कारखाना के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को उत्तर मध्य रेलवे का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक रहते नरेश पाल सिंह ने उत्पादन, गुणवत्ता, डिजिटलीकरण और कर्मचारी कल्याण के क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय पहल कीं।

भारतीय रेल के वर्ष 1988 बैच आईआरएसईई के अनुभवी अधिकारी एवं आईआईटी, रुड़की, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग वर्ष 1987 के छात्र नरेश पाल सिंह ने रेलवे के कई प्रमुख पदों पर सेवा देते हुए असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने मध्य रेलवे के मंडलों में विभिन्न क्षमताओं के साथ मुख्य विद्युत इंजीनियर, रोलिंग स्टॉक, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक, संचालन, मुंबई के रूप में उल्लेखनीय सेवा प्रदान की।

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कर्मचारियों के लिए ओपन जिम का निर्माण कराया, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सिंह के नेतफत्व में बरेका ने उल्लेखनीय कार्य किए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बरेका ने 477 लोको निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

Ad

नरेश पाल सिंह की अभिनव परियोजनाएँ और रेल उन्नति

नरेश पाल सिंह के नेतृत्त्व में मध्य रेलवे में इलेक्ट्रिकल, डीजल रोलिंग स्टॉक, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन एवं सामान्य सेवा परिसंपत्तियों के रखरखाव तथा संचालन से संबंधित कई अभिनव परियोजनाओं को शुरू किया। एक प्रमुख परियोजना 2 गुणा 25 केवी ट्रैक्शन सिस्टम में पहली बार ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) मास्ट पर ऑप्टिकल फाइबर ग्राउंड वायर (ओपीजीडब्ल्यू ) लगाकर एरियल अर्थ कंडक्टर को प्रतिस्थापित किया गया।

इस परियोजना से भारतीय रेल को कई लाभ प्राप्त होंगे, जैसे यह कवच एवं सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (एस एंड टी) आवश्यकताओं के लिए अत्यधिक विश्वसनीय संचार पथ प्रदान करेगा। अतिरिक्त ऑप्टिक फाइबर कोर के माध्यम से गैर-किराया राजस्व में वृद्धि होगी। रेल नेटवर्क में संचार व्यवस्था और मज़बूत व सुरक्षित होगी।

ग्राउंड मेकिंग टेक्नोलॉजी से भारतीय रेल को करोड़ों रुपये की प्रतिवर्ष बचत होगी। यह परियोजना न केवल तकनीकी उन्नति का प्रतीक है, बल्कि भविष्य के लिए एक ऐसा कदम है, जो भारतीय रेल को अधिक सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button