नवकार धाम जैन मंदिर में विराजमान किये गये भगवान
हैदराबाद, श्री नवकार धाम जैन मंदिर, कुलपाकजी में चंद्रयशविजयजी म.सा., तीर्थ सुन्दर विजयजी म.सा., अभिनंदनचंद्र सागरजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को सर्व देवी-देवता पूजन सहित अन्य अनुष्ठान संपन्न हुए। इसका लाभ सुमरत विनोद कुमार लुणावत परिवार, भुवा हुक्मीचंद संतोष कुमार मरलेचा परिवार ने लिया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कन्यादान का लाभ महेन्द्र कुमार धर्मेन्द्र कुमार मुणोत परिवार को प्राप्त हुआ। मेहंदी वितरण का लाभ रमेशलाल संतोष कुमार प्रशांत कोचेटा परिवार ने लिया। आर फंक्शन हॉल से लाभार्थी परिवार के दीक्षा कल्याणक का वरघोड़ा आरंभ हुआ। रथ में तीर्थंकर भगवान, गुरु भगवंत की प्रतिमा लेकर लाभार्थी परिवार विराजमान हुए।
भक्ति, पूजन और सेवा में जुटे श्रद्धालु परिवारों की सहभागिता
शोभायात्रा में महिला मंडल ने मंगल गीतों के जरिए माहौल को अत्यंत धार्मिक बनाया। चैत अभिषेक का लाभ ज्योति देवी वसतीमल पालगोता परिवार ने लिया। सुबह की नवकारसी का लाभ शर्मिला देवी मिलापचंद वालचंद कुंडल गौञ परिवार को मिला। दोपहर की नवकारसी मुल्की बाई नथमल खुमा पचाण गौञ चौहान परिवार की ओर से रही। शाम की नवकारसी का लाभ मातुश्री फालूबाई वीरचंद मगराज श्रीश्री वंश परिवार ने लिया। आंगन भक्ति का लाभ जसराज श्रीश्रीमाल परिवार को मिला।

गुरुदेव की निश्रा में भगवान महावीर स्वामी एवं भगवान मुनिसुव्रत स्वामी को विराजमान करने का लाभ प्रकाश हस्तीमल भंडारी परिवार, भगवान नेमिनाथ को विराजमान करने का लाभ रतन देवी अचलचंद मांडोत परिवार, गौतम स्वामी को विराजमान करने का लाभ ललित कुमार धीरज कुमार कुंदनमल गोलेच्छा परिवार, गुरुदेव राजेन्द्र सूरीश्वरजी को विराजमान करने का लाभ घेवरचंद जबर्दस्ती चौहान परिवार, माता पद्मावती को विराजमान करने का लाभ बादाम देवी सायरमल बंदामुथा परिवार, नाकोडा भैरवदेवजी को विरजमान करने का लाभ फैन्सी देवी सुरेश कुमार भरत कुमार रामाणी परिवार, गुरुदेव हेमेन्द्र सूरीश्वरजी को विराजमान करने का लाभ पुष्पा देवी चम्पालाल परिवार, शंखेश्वर लेमिनेट्स ने लिया।
मुनीम बनने का लाभ घेवरचंद जबेरचंद चौहान परिवार को प्राप्त हुआ। मुख्य कलश के लाभार्थी सुकन्या बाई मोतीलाल खरगांधी परिवार रहे। सभा मंडप कलश का लाभ गौतमराज दर्शन कुमार सुराणा परिवार को मिला। परमात्मा के तोरण का लाभ वेणुगोपाल विश्वेश कुमार भांगड़िया परिवार ने लिया। अवसर पर ध्वजा लाभार्थी के नाम घोषित किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





