पित्ती ट्रस्ट व अग्रवाल सेवा दल का 144वाँ मेगा चिकित्सा शिविर
हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा अग्रवाल समाज मलकपेट शाखा के सहयोग से 144वाँ निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर सरूरनगर में कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित आराधना होम में आयोजित किया गया, जिसका 306 से अधिक लोगों ने लाभ लिया।
आज यहां अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में किम्स सनशाइन अस्पताल बेगमपेट ने जनरल फिजिशियन, कार्डियोलोजी, ऑर्थोपेडिक्स, ईसीजी, 2डी इको, बीएमडी, रक्तचाप, आरबीएस जांच की सेवा प्रदान की। अवसर पर डॉ. गायत्री ने सामान्य जांच और कार्डियो की सेवा, डॉ. शेरली ने ऑर्थो की सेवा प्रदान की।
यह भी पढ़ें… केयर हॉस्पिटल सम्मेलन में रोबोटिक सर्जरी पर चर्चा
अग्रवाल सेवा दल द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
नर्सिंग स्टाफ सुजा, जॉर्डन, निरोशा, 2डी इको टेक्नीशियन गौतम, बीएमडी टेक्नीशियन मोहन, मार्केटिंग उदय कुमार ने सहयोग प्रदान किया। साधुराम नेत्र चिकित्सालय दोमलगुड़ा द्वारा नेत्रों की जांच की गयी। 50 लोगों को चश्मे वितरित किये गये तथा 5 रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अवसर पर ऑप्टोमेट्रिस्ट पी. विजयश्री, लक्ष्मण, भरत, राहुल, शिविर संयोजक भास्कर, सलमान ने सहयोग दिया। रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल के डॉ. फहद ने शिशु रोग, डॉ. भव्या ने पीडियाट्रिक्स कार्डियोलॉजी की सेवा प्रदान की, जिसमें मार्केटिंग मैनेजर इरफान सिद्दिकी, कैम्प सहयोगी भवन बाबू, सिस्टर लोकन्या और वासंती, तकनीशियन-नरसिंग राव एवं मोहित, जयन्त ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में सामान्य जाँच डॉ. अखिल्स क्लीनिक के डॉ. अखिल सुगंधी (रुमेटोलॉजी), डॉ. मीनल खिरैया सुगंधी (एमबीबीएस डिप्लोमा मधुमेह) ने भी सेवा दी। फिजियोथैरेपी की सेवा बजाज फिजियो केयर की डॉ. मीता बजाज ने प्रदान की। दांतों की जांच एसएनआर डेंटल के डॉ. निखिल ने की। शिविर में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से 1 रोगी के लिए कृत्रिम अंग की व्यवस्था की गई।
306 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर को सफल बनाने में शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के प्रदीप अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, कैलाश केडिया, निखिल राणासरिया, स्थानीय पार्टनर अग्रवाल समाज मलकपेट शाखा के पंकज कुमार संघी, प्रदीप बंसल, शैलेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सत्यनारायण मोदी, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, सतीश बंसल, निश्चिंत अग्रवाल, कोत्तापेट शाखा के महेंद्र अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, आराधना होम के माधव राव, प्रसाद, स्वयंसेवक निर्मला केडिया, अजय तुलस्यान, अरुणा तुलस्यान, सुनैना नरसया, अग्र महिला मंच की दीपा गर्ग, अंजू गोयल, सरला अग्रवाल, पित्ती इंजीनियरिंग के सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





