नीरज चोपड़ा अहम मौके पर अपना सर्वश्रेष् प्रदर्शन करेंगे : आदिल सुमरिवाला

नई दिल्ली, विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में औसत प्रदर्शन करने के बावजूद टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से सर्वश्रेष् प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता 27 साल के चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में अपने सर्वश्रेष् लय में नहीं दिखे। उन्होंने 85.01 मीटर के सर्वश्रेष् प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वह इससे पहले 2023 और 2024 में भी दूसरे स्थान पर थे, जबकि 2022 में वह डायमंड लीग चैम्पियन बने थे।

जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.57 मीटर के बड़े थ्रो के साथ पहली बार डायमंड लीग का खिताब जीता। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष् और मौजूदा सत्र में किसी भी खिलाड़ी के द्वारा सर्वश्रेष् प्रदर्शन था। सुमरिवाला ने यहाँ एक कार्यक्रम के इतर कहा कि मुझे लगता है कि वह (नीरज) ठीक है। नीरज तब अच्छा प्रदर्शन करता है, जब उसे वाकई अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

यह भी पढ़े : राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया

85-86 मीटर बिलकुल भी बुरा नहीं है। उसने ओलंपिक में भी इसी दूरी से जीत हासिल की थी, बस हम नीरज की जीत के इतने आदी हो गए हैं। हम भूल जाते हैं कि यह एक खेल है और भाला फेंक एक जोखिम भरा खेल है। भारतीय एथलेटिक्स संघ के इस पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा प्रवक्ता ने कहा कि वेबर इस समय बहुत अच्छा थ्रो कर रहे हैं। वेबर ने अपनी सारी चीजें सही कर ली हैं, इसलिए वो अच्छा थ्रो कर रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button