माता मरुदेवी जैन महिला मंडल की नई नेतृत्व टीम गठित
हैदराबाद, माता मरुदेवी जैन महिला मंडल द्वारा सिकंदराबाद स्थानक में साधारण सभा का आयोजन किया गया। अवसर पर मंडल की नई पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया। मंडल की अध्यक्ष राजश्री मकाणा, उपाध्यक्ष सुनीता कटारिया तथा मंत्री पद्मा पोकरणा चुनीं गयीं। सहमंत्री सुरेखा बोहरा एवं सविता बोहरा को चुना गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व शकुंतला बोहरा को दिया गया।
विमला बोहरा एवं भावना मांडोत को प्रचार-प्रसार मंत्री, प्रमुख सलाहकार उर्मिला बाई दक, शकुंतला बोहरा और अनूप कांकरिया होंगी। मार्गदर्शिका शोभा बोहरा और विद्या डूंगरवाल होंगी। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनीता गोलेच्छा, सुनीता लोढ़ा, मंजू अलीजार, सुलोचना बाई डाफरिया, शांति बाई गुगलिया, पारस बाई पोकरणा का चयन किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष विद्या डूंगरवाल और सुनीता बोहरा है। निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा नई टीम का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़ें… प्राकृतिक आपदाओं में मूक प्राणियों की सुरक्षा बेहद जरूरी : वाकिटि श्रीहरि
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



