प्राकृतिक आपदाओं में मूक प्राणियों की सुरक्षा बेहद जरूरी : वाकिटि श्रीहरि

Ad

हैदराबाद, पशु पालन मंत्री वाकिटि श्रीहरि ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय मूक प्राणियों और अन्य स्तनधारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सचिवालय में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कैबिनेट में इस पर निर्णय होगा।

पशु पालन मंत्री प्राकृतिक आपदाओं में पशु सुरक्षा पर चर्चा करते हुए

मंत्री ने यूनीसेफ के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में कहा कि भले ही जानवर प्राकृतिक आपदाओं का पूर्वाभास कर लेते हैं, फिर भी उन्हें न्यूनतम सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में उनकी सुरक्षा के लिए स्पष्ट नीतियाँ बनाना आवश्यक है। मंत्री ने याद दिलाया कि राज्य में गाय की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके लिए तेलंगाना गो कृषकम नामक प्रक्रियाएँ बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें… सीएम रेवंत रेड्डी का प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को मॉडर्न पुलिसिंग मंत्र

आपदाओं में मूक प्राणियों की सुरक्षा के लिए शेल्टर ज़ोन बनाएँगे

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार और हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया और संपदा संरक्षण एजेंसी आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय अब तक लोगों की जान और संपत्ति पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है, लेकिन अब मूक प्राणियों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए शेल्टर ज़ोन स्थापित कर सुरक्षा प्रदान करने की योजना बनाई जाएगी।

रंगनाथ ने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन के बिगड़ने के कारण कई क्षेत्रों में 10 से 20 सेंटीमीटर बारिश एक ही दिन में हो रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए विशेष कदम उठाना जरूरी है। बारिश के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली उपलब्ध कराई गई है। इसे और विकसित किया जाएगा।

मंत्री श्रीहरि ने कहा कि बाढ़ रोकने के लिए जलाशयों का संरक्षण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। साथ ही शहर में नालों के विस्तार से पैटनी और अमीरपेट क्षेत्रों में स्थिति को नियंत्रित किया गया। उन्होंने जनता से अपील की कि वह नालों और जलाशयों को अतिक्रमण से बचाएँ, इससे अधिकतर बाढ़ को रोका जा सकता है। अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक बी. गोपी, केरल राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सदस्य सचिव डॉ. शेखर एल. कुरायकोस व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button