एनआईए ने किया माओवादी लिंक के आरोप में एनय्या को गिरफ्तार

हैदराबाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने माओवादी संगठन से कथित संबंधों के मामले में राज्य के जनगांव जिले के कथित सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गडे एनय्या उर्फ गडे इन्ना रेड्डी के रूप में हुई। एनआईए ने उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यूएपीए के तहत कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जी. एनय्या पर सीपीआई (माओवादी) संगठन को समर्थन देने, लोगों को गैरकानूनी गतिविधियों के लिए उकसाने और माओवादी क्रांति को आगे बढ़ाने में मदद करने के गंभीर आरोप हैं। वह खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रस्तुत करता था और जनगांव जिले में ‘मां इलु प्रजाधारणा आश्रमम’ नाम से एक अनाथालय चला रहा था, जहां करीब 200 बच्चों के रहने की व्यवस्था थी। एजेंसी सामाजिक सेवा की आड़ में एनय्या द्वारा माओवादी विचारधारा को फैलाने और संगठन को मदद पहुंचाने की भी जानकारी दे रही है।

बताया जाता है कि एनआईए के उप अधीक्षक के. राहुल तेजा के नेतृत्व में एनय्या को हिरासत में लिया गया, इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहनों के काफिले में हैदराबाद लाया गया। एनआईए अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ऑपरेशन कगार के तहत माओवाद, नक्सलवाद पर लगातार नकेल कर रही है, ऐसे में इस तरह से एनजीओ की आड़ में गंभीर मामला प्रकाश में आने से पुलिस के कान खड़े हो गए है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button