सुपरहिट फिल्म के लिए नितिन की तैयारी शुरू
रॉबिनहुड की असफलता के बाद नितिन की नई शुरुआत
रॉबिनहुड की असफलता के बाद नितिन की नई शुरुआत
टॉलीवुड के हीरो नितिन की नई फिल्म रॉबिनहुड हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें श्रीलीला ने मुख्य नायिका के रूप में नज़र आयी। फिल्म को संगीत से सजाया संगीतकार जीवी प्रकाश ने। इसमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, वेन्नेला किशोर आदि प्रमुख कलाकारों ने अभिनय किया। वेंकी कुदुमुला द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।
यही कारण है कि अब नितिन अपनी नई फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए काफी सावधानी बरत रहे हैं। नितिन अब युवा निर्देशक वेणु श्रीराम के निर्देशन में अपनी अगली फिल्म तम्मूडू कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…चिरंजीवी की फिल्म ‘विश्वम्भरा’ का पहला गीत ‘रामा रामा’
खबर है कि यह फिल्म सिस्टर सेंटिमेंट के बैकड्रॉप पर होगी। फिलहाल, इस फिल्म की शूटिंग तेजी से की जा रही है। इस फिल्म में सीनियर नायिका लया अहम भूमिका में नज़र आएंगी। इसे प्रमुख निर्माता दिल राजू भारी बजट से निर्मित कर रहे हैं। इसके अलावा नितिन एक और तेलंगाना बैकड्रॉप पर बनने जा रही फिल्म एल्लम्मा में भी काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। नितिन के लिए ये दोनों ही फिल्में काफी अहम होंगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



