सुरक्षा मानकों का पालन करने में कोई समझौता नहीं : दमरे जीएम

Ad

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेल संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानकों का पालन करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सिकंदराबाद स्थित रेल निलयम में पूरे जोन में रेल संचालन की सुरक्षा पर विस्तृत बैठक आयोजित की गई जिसमें दमरे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने ग्रीष्मकाल के मद्देनजर गर्मी से बचाव संबंधी सावधानियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षा की समीक्षा की।

महाप्रबंधक ने कहा कि सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और रेल संचालन में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रीष्म काल के मद्देनजर जोन द्वारा बरती जा रही सावधानियों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण उपायों पर ध्यान केंद्रित करने और उचित कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्टेशनों और ट्रेनों में पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा और शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

Ad

यह भी पढ़ें… राज्यपाल से दो एमएलसी के नामों को मंजूरी देने की अपील

ग्रीष्मकाल में अग्नि सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन

महाप्रबंधक ने आगे कहा कि ग्रीष्म काल को देखते हुए असुरक्षित स्थितियों से बचने और ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए अग्नि सुरक्षा के सभी उपायों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने डीआरएम के साथ जोन के पॉइंट्स और क्रॉसिंग से संबंधित सुरक्षा निरीक्षणों की समीक्षा की और लोको पायलटों व ट्रेन प्रबंधकों के साथ वॉकी-टॉकी की उपलब्धता, निजी साइडिंग पर सीसीटीवी की स्थिति और सुरक्षा से संबंधित अन्य लंबित मुद्दों पर भी चर्चा की।

महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को कार्यस्थलों पर सुरक्षित कार्य सुनिश्चित करने के लिए नियमित सुरक्षा निरीक्षण करने की सलाह दी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यरत कर्मचारियों को काम करते समय सुरक्षा उपकरणों के उपयोग सहित सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दें। अनाधिकृत प्रवेश के संबंध में महाप्रबंधक ने संवेदनशील स्थानों, विशेषकर मानवरहित चौराहों पर बैरिकेडिंग करने की सलाह दी। दमरे के अतिरिक्त महाप्रबंधक सत्य प्रकाश सहित विजयवाड़ा, गुंतकल, गुंटूर, सिकंदराबाद, हैदराबाद और नांदेड़ डिवीजनों के प्रधान विभागाध्यक्ष और मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button