नॉस्टैल्जिया-ड्रिवेन ट्रैवल आज का उभरता हुआ कॅरियर

Ad

आज यात्रा सिर्फ बिना प्लान के घूमना नहीं रह गया है, यह लोगों की यादों, इतिहास, स्थानीय संसकृति और पुराने अनुभवों के प्रति आकर्षण का व्यवसाय भी बन गया है। इसके चलते नॉस्टैल्जिया-ड्रिवेन ट्रैवल यानी वे पर्यटन सेवाएँ जो पुराने शहरों, विरासत स्थलों, पारंपरिक अनुभवों, यादगार मार्गों और सांसकृतिक हेरिटेज के अनुभवों को केंद्र में रखती हैं।

आज एक बड़ा कॅरियर क्षेत्र बनते जा रहा है क्योंकिं यह सिर्फ स़फर नहीं, बल्कि यादों से जुड़ी सेवाओं और अनुभवों का डिज़ाइन है, जैसे- पुराने शहरों के हॉट-बाज़ार, विरासत क़स्बों के लाइव रियलिटी टूर, पुरानी गुमनाम परंपराएं, लोकसंगीत और परंपरागत भोजन अनुभव पैकेज इत्यादि।

बेशुमार संभावनाएँ

इसके चलते न केवल सामान्य ट्रैवल एजेंट की नौकरी, बल्कि स्पेशलाइज़्ड ट्रैवल स्पेशलिस्ट, क्रिएटर, गाइड, कंटेंट निर्माता और इवेंट डिजाइनर जैसे नए प्रोफाइल भी उभर रहे हैं। इसीलिए यह विशेष टूरिज़्म उद्योग भारत में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में लगातार इज़ाफा होने से इस सेक्टर में प्रशिक्षित पेशेवरों की मांग में तेजी से वृद्धि हो रही है। ट्रैवल एजेंट, टूर गाइड, टूर मैनेजर, इवेंट प्लानर, होटल/हॉस्पिटैलिटी मैनेजर आदि जैसे कई कॅरियर ऑप्शन्स हैं।

कॅरियर भूमिकाएँ

  • नॉस्टैल्जिया-ड्रिवेन ट्रैवल में आप जिन विशेष भूमिकाओं में कॅरियर बना सकते हैं,वे इस प्रकार हैं-
  • टूर कन्सलटेंट/ट्रैवल एजेंट- कस्टम पैकेज बनाना, यात्रियों को पसंदीदा विरासत स्थलों पर घुमाना।
  • टूर गाइड/हेरिटेज गाइड- पुरानी जगहों, ऐतिहासिक स्थलों और संसकृति से भरपूर मार्गों पर यात्रा कराकर जानकारी देना।
  • टूर मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट- ट्रैवल कंपनियों या वेबसाइटों के लिए ट्रिप डिज़ाइन और इवेंट प्लानिंग।
  • ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर/ब्लॉगर- अनुभवों को ब्लॉग/यू-ट्यूब/सोशल मीडिया पर कॉन्टेंट में बदलकर कमाई करना।

स्थानीय अनुभव कंसल्टेंट-

स्थानीय संसकृति, खान-पान, रिवाज़ आदि पर आधारित कस्टम अनुभव पैकेज डिज़ाइन। इन सबके साथ-साथ सरकारी अवसर भी मौजूद हैं, जैसे- इंडियन टूरिज़्म डेवलपमेंट कॉर्पेरेशन,राज्य पर्यटन बोर्ड और विभिन्न पर्यटन विभागों में स्थायी पद।

कहां हैं नौकरियों के अवसर

यदि आप नौकरी के रूप में ट्रैवल-टूरिज़्म में जाना चाहते हैं, तो अवसर कई जगहों पर मिलते है-

  • ट्रैवल और टूर एजेंसियाँ- यहां आप शुरूआत के रूप में ट्रैवल कंसल्टेंट/सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशंस असिस्टेंट, बुकिंग मैनेजर आदि पदों पर काम कर सकते हैं।
  • होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर- नियमित होटल मैनेजमेंट के साथ ही ट्रैवल-पैकिंग अरेंजमेंट्स, गेस्ट एक्सपीरियंस मैनेजमेंट आदि भी उपलब्ध रहते हैं।
  • स्टेट/सेन्ट्रल टूरिज़्म डिपार्टमेंट- सरकारी विभागों में पर्यटन अधिकारी, सेल्स और मार्केटिंग, डेस्टिनेशन प्लानिंग आदि पदों हेतु भर्ती होती रहती है।
  • क्रूज टूरिज़्म और एडवेंचर टूर कंपनियाँ- यहां गाइड, गतिविधि आयोजक, को-ऑर्डिनेटर जैसे प्रोफाइल मिलते हैं। फ्रीलांस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स- अधिकांश ट्रैवल ब्लॉगर, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया कंसल्टेंट्स डिजिटल फ्रीलांसिंग के ज़रिए अपने अनुभव से कमाई करते हैं।

ज़रुरी शैक्षिक योग्यता

टूरिज़्म में कॅरियर बनाने के लिए आप इन डिग्री/डिप्लोमा विकल्पों में से चुन सकते हैं

स्नातक-

  • बीबीए/बीए/बी.एससी इन ट्रेवल एंड टूरिज़्म मैनेजमेंट।
  • बैचलर ऑ़फ टूरिज्म स्टडीज/एडमिनिस्ट्रेशन।
  • बीए हॉस्पिटैलिटी ,त्रवेलंद टूरिज़्म मैनेजमेंट।

पोस्टग्रेजुएट

  • एमबीए इन टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी।
  • एम.एससी/एमए इन टूरिज़्म मैनेजमेंट/इंटरनैशनल टूरिज़्म।
    डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
  • डिप्लोमा इन ट्रेवल एंड टूरिज़्म/एअरपोर्ट हैंडलिंग जैसे एक वर्षी कोर्स
  • एयर टिकटिंग, जीडीएस कोर्स।

महत्वपूर्ण प्रशंसित संस्थान

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज़्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट- ग्वालियर/भुवनेश्वर/नोएडा।
  • नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट- हैदराबाद।
  • इंडिया ट्रैवल एंड टूरिज़्म इंस्टिट्यूट, दिल्ली।

इन कोर्सों से आप ट्रैवल कंपनियों, एयरलाइंस, होटल नेटवर्क, सरकारी विभागों और डिजिटल ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स में आसानी से रोल हासिल कर सकते हैं।

कमाई की संभावना

टूरिज़्म इंडस्ट्री में शुरूआती वेतन 15,000-30,000 प्रति माह के आस-पास होता है और अनुभव/विशेष कौशल के साथ 4-6 लाख वार्षिक या उससे भी अधिक तक संभव है।

नॉस्टैल्जिया-ट्रेंड का कॅरियर में असर

आज की पीढ़ी में पुराने अनुभव, संसकृति और यादों पर आधारित टूरिज़्म पे बड़ा भरोसा है। नॉस्टैल्जिया-ड्रिवेन ट्रैवल से आप न केवल एक मज़ेदार कॅरियर बना सकते हैं, बल्कि यात्रियों को उनकी यादों से जोड़कर अर्थपूर्ण अनुभव भी दे सकते हैं।

-नरेंद्र कुमार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button