ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद काचीगुड़ा संघ के वर्ष 2025-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह काचीगुड़ा स्थित श्री पूनमचंद गांधी जैन स्थानक में संपन्न हुआ।

आज यहाँ संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा, कांतिलाल नाहर, कांतिलाल पितलिया, रिखबचंद पारख, मार्गदर्शक मीठालाल गांधी, शांतिलाल गुंदेचा, महेन्द्र गांधी, भंवरलाल कटारिया, महावीर कोठारी, अन्नराज सिंघवी, पुखराज कामदार, संघपति स्वरूपचंद कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक की उपस्थिति में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह चंदनबाला महिला मंडल के मंगलाचरण के साथ आरंभ हुआ।

संघपति स्वरूपचंद कोठारी ने ग्रेटर हैदराबाद के वर्ष 2025-27 के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नराज बाफना को शपथ दिलवाई। स्वरूपचंद कोठारी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रेटर हैदराबाद संघ में चुनाव नहीं, बल्कि चयन किया जाता है। इसके लिए पूर्व अध्यक्ष की निर्णायक टीम है, जो टीम का चयन करती है। वर्तमान की टीम उत्साही और युवा है, जो कुशलता से कार्य कर संघ को उन्नति के पथ पर ले जाएगी। टीम को संघ की ओर से पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। टीम संघ की साख को बनाए रखे।

संघ की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संघ को पूर्व पदाधिकारियों ने सेवा, त्याग व समर्पण से सींच कर वटवृक्ष बनाया है। संघ का नाम नगरत्रय में ही नहीं, बल्कि देशभर में हुआ है। इसी प्रकार संघ शीर्ष पर रहकर कार्य कर मर्यादा को बनाये रखने का प्रयास करे। वरिष्ठ मार्गदर्शक कांतिलाल नाहर ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि संघ को ऊँचाइयों तक लाने में पूर्व पदाधिकारियों का योगदान है।

भविष्य में उन्नति पथ पर पहुँचाने के लिए संघ का पूर्ण समर्थन रहेगा। वरिष्ठ मार्गदर्शक कांतिलाल पितलिया ने कहा कि संघ के इतिहास में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह इतनी भव्यता से हो रहा है। नई टीम ने आगामी 10-15 साल की रूपरेखा बनाई होगी, उसके अनुसार कार्य कर संघ को मजबूत बनाए। वरिष्ठ मार्गदर्शक रिखबचंद पारख ने टीम को बधाई देते हुए संघ को मजबूती प्रदान करने की प्रेरणा दी।

निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचन्द डंक ने टीम को बधाई देते हुए उनके दो साल के कार्यकाल में पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिये गये सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। अवसर पर संघ के अध्यक्ष के तौर पर अन्नराज बाफना, कार्याध्यक्ष विनोद कीमती, स्वागताध्यक्ष बसंतराज पितलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोकचंद तातेड़, उपाध्यक्ष अशोक खिंवसरा, राजेश पारख, प्रकाशचंद बरमेचा, गौतमचंद चोरड़िया, नेमीचंद बुबकिया, सज्जन गुंदेचा, विजेश कोचेटा, महामंत्री पवन कटारिया, मंत्री धर्मेन्द्र नाहर व विक्रम कीमती, कोषाध्यक्ष धर्मीचंद भंडारी, सह-कोषाध्यक्ष अशोक चाणोदिया, सह-मंत्री प्रेम कोठारी, माणकचंद पोकरणा, राजेंद्र कटारिया, मुकेश राठौड़, नवल बाफना, अजय सिसोदिया, राहुल रामावत, रमण धोका, सुरेश गुंदेचा, महेन्द्र पितलिया, कानूनी सलाहकार विजय बरमेचा, पवन संचेती, सुनील चोपड़ा, दीपक कीमती ने पद की शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें… दमरे महाप्रबंधक ने किया विजयवाड़ा मंडल का सुरक्षा निरीक्षण

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण

कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अशोक कोठारी, आदेश सुराणा, अजित बोहरा, अजय गादिया, अनिल भंडारी, अनिल मुथा, अनिल मुथा (रायपुर), अनिल पीपाड़ा, अरुण मुथा, अभय बरमेचा, अशोक कोठारी (मलकपेट), अशोक पितलिया, अशोकचंद नाबरिया, धनराज बाफना, दिलीप सुराणा, गौतमचंद बागमार, गौतमचंद बरड़िया, ज्ञानचंद गांधी, ज्ञानचंद कोचेटा, जयप्रकाश मखाना, जितेन्द्र सेठी, कमल डंक, केवलचंद सिंघवी, किशोर कुमार लोढ़ा, मदनलाल संचेती, महावीर कामदार, मनोहर लाल बागमार, मनोज कोठारी, मनसुखलाल गांधी, नरेंद्र सुराणा, नरेश जैन, नवन हिंगड़, नवीन कावड़िया, नवीन कोठारी, निर्मल खिंवसरा, प्रमोद खिंवसरा, पारस डोसी, प्रवीण चाणोदिया।

पवन बरमेचा, पवन कोठारी, प्रमोद कुमार नाहर, प्रसन्नचंद कोठारी, प्रशांत कोचेटा, पुखराज तातेड़, राजेंद्र बरमेचा, राजेन्द्र कोठारी, राजेश भंडारी, राजेश चौधरी, राजेश कटारिया, रमेश टपरावत, रिखब बोहरा, रिखबचंद मुणोत, रोहित कटारिया, सचिन छाजेड़, शैलेश कुमार कोचेटा, सज्जनराज गांधी, सज्जन गुगलिया, सज्जनराज सिंघवी, समीर सिसोदिया, सौरभ रूणवाल, शांतिलाल भलगट, सुभाष चोरड़िया, सुरेन्द्र पितलिया, सुरेन्द्र पीपाड़ा, सुरेश खिंवसरा, सुरेश छाजेड़, सुरेश सिंघवी, सुशीलचंद श्रीश्रीमाल, उत्तम मुथा, उगमराज पोकरणा, विमल तातेड़, विनय कटारिया, विनोद पितलिया को संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा, कांतिलाल नाहर, कांतिलाल पितलिया, रिखबचंद पारख, संघपति स्वरूपचंद कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक ने शपथ दिलवाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अन्नराज बाफना, कार्याध्यक्ष विनोद कुमार कीमती, स्वागताध्यक्ष बसंतराज पितलिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक तातेड़, महामंत्री पवन कटारिया, कोषाध्यक्ष धर्मीचंद भंडारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए संघ को मजबूत बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करने तथा संघ को उन्नति पर ले जाने पर बल दिया। साथ ही समर्पित, सेवा, त्याग से संघ का कीर्तिमान बनाये रखने पर जोर दिया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं शुभकामनाएँ

नई टीम का सम्मान माला, शॉल से वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा, कांतिलाल नाहर, कांतिलाल पितलिया, रिखबचंद पारख, संघपति स्वरूपचंद कोठारी, मार्गदर्शक मीठालाल गांधी, शांतिलाल गुंदेचा, महेन्द्र गांधी, भंवरलाल कटारिया, महावीर कोठारी, अन्नराज सिंघवी, पुखराज कामदार, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचंद डंक, जसराज श्रीश्रीमाल, निर्मल सिंघवी, गौतमचंद लोढ़ा, किशोर मुथा, अशोक मुथा, पारसमल रांका, सुरेश कुमार बोहरा सहित अन्यों ने किया। मंच का संचालन प्रशांत कोचेटा और प्रमोद खिंवसरा ने किया।

अवसर पर श्रमणोपासक संघ के अध्यक्ष किशोर मुथा, श्री जैन सेवा संघ के महामंत्री अशोक मुथा, भारतीय प्राणी मित्र संघ के जैनरत्न जसराज श्रीश्रीमाल, सिकंदराबाद संघ के कार्याध्यक्ष शांतिलाल बोहरा, जैन कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय, प्रांतीय युवा महिला शाखा, वर्धमान जैन युवा संगठन, ऋषभ जैन युवा मंडल, चंदनबाला महिला मंडल, चंदनबाला बहू मंडल एवं सद्गुरु सुमती सेवा समिति की ओर से संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की गयीं।

वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रकाशचंद लोढ़ा द्वारा श्री वर्धमान जैन युवा संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद खिंवसरा और महामंत्री कमल डंक के नाम की घोषणा की गयी। मंत्री धर्मेंद्र नाहर द्वारा अतिथियों, सफल संचालन के लिए प्रशांत कोचेटा, प्रमोद खिंवसरा, अरुण मुथा, अजीत बोहरा को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात भोजन लाभार्थी मदनलाल अन्नराज बाफना परिवार को संघ की और से धन्यवाद दिया गया। इस दौरान विभिन्न श्रीसंघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button