दमरे महाप्रबंधक ने किया विजयवाड़ा मंडल का सुरक्षा निरीक्षण

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने आज विजयवाड़ा मंडल के काकीनाड़ा समालकोट राजमंड्री निदादावोलु एलुरू खंड का सुरक्षा निरीक्षण किया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अरुण कुमार जैन ने काकीनाड़ा पोर्ट रनिंग रूम का निरीक्षण कर लोको क्रू के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जाँच की। इस दौरान उन्होंने क्रू सदस्यों से बातचीत की। हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए रनिंग रूम में पौधे भी लगाए।

उन्होंने समालकोट रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण कर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही स्टेशन मास्टर कार्यालय और सर्कुलेटिंग एरिया का दौरा किया। अरुण कुमार जैन ने राजमंड्री रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और सर्कुलेटिंग एरिया की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर अधिकारियों के साथ आगे की विकास योजनाओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें… दमरे ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

गोदावरी ब्रिज और रेलवे स्टेशनों का सुरक्षा निरीक्षण

उन्होंने गोदावरी रेलवे ब्रिज का निरीक्षण कर रेल पटरियों से जुड़े सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। इसके पश्चात महाप्रबंधक निदादावोलू रेलवे स्टेशन गए, जहाँ उन्होंने अमफत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्र से संबंधित रेल विकास कार्यों के बारे में विभिन्न जनप्रतिनिधियों से प्रतिनिधित्व प्राप्त किया।

इसके बाद महाप्रबंधक ने किलोमीटर संख्या 528/2 पर लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 368 का निरीक्षण कर सभी सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही आधिकारिक अभिलेखों की जाँच की। इसके अलावा अरुण कुमार जैन ने एलुरू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहाँ उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन मास्टर के कार्यालय का निरीक्षण कर प्रविष्टियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ विजयवाड़ा मंडल रेल प्रबंधक नरेंद्र पाटिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button