सुधर्मा स्वामी स्थानकवासी जैन ट्रस्ट बोर्ड के पदाधिकारी चयनित

Ad

हैदराबाद, सुधर्मा स्वामी स्थानकवासी जैन ट्रस्ट बोर्ड की साधारण सभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। आज यहां विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुधर्मा स्वामी स्थानकवासी जैन ट्रस्ट बोर्ड की आम सभा में सर्वप्रथम सज्जनराज गांधी ने सभी पदाधिकारियों से निवेदन करके मंचासीन करवाया। तत्पश्चात मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ हुआ।

चेयरमैन राजेंद्र कुमार कीमती एवं वाइस चेयरमैन हस्तीमल गुंदेचा को ट्रस्ट बोर्ड की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा का संचालन करते हुए मैनेजिंग ट्रस्टी स्वरूपचंद कोठारी ने सभी पधारे हुए ट्रस्टियों का अभिनंदन किया और संपूर्ण आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

अवसर पर गत 1 अप्रैल से 30 अगस्त तक का आय व्यय कोषाध्यक्ष गौतमचंद डंक ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। स्वरूपचंद कोठारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ट्रस्ट बोर्ड में चुनाव न होकर चयन की प्रक्रिया हो तो ट्रस्ट की गरिमा बनी रहेगी, जिसे सभी ट्रस्टियों ने सर्वमान्य किया और सभी ट्रस्टियों की सर्वसमिति से अगले 2 वर्षों के लिए चेयरमैन के रूप में कांतिलाल नाहर और वाइस चेयरमैन प्रकाशचंद बरमेचा एवं राजेश पारख,

जैन ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

मैनेजिंग ट्रस्टी के रूप में विनोद कीमती और ज्वाइंट मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक खींवसरा, कोषाध्यक्ष सज्जन गुंदेचा, कार्यकारी सदस्य वसंतराज पितलिया एवं मुकेश राठौड़ और मनोनीत सदस्य के रूप में वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष अन्नराज बाफना एवं महामंत्री पवन कटारिया का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

Ad

ट्रस्ट बोर्ड की ओर से पद से विमुक्त होने वाले सभी पदाधिकारियों की उनकी उत्तम सेवा व समय के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही नए चयनित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। ट्रस्ट बोर्ड की मीटिंग में स्वरूपचंद कोठारी, कांतिलाल नाहर, रिखबचंद पारख, राजेश पारख, सज्जनराज गांधी, गौतमचंद डंक, मानक पोकरणा, प्रवीण चानोदिया, वसंतराज पितलिया, अशोक खिंवसरा, सज्जन गुंदेचा, विजेश कोचेटा, गौतम चौरड़िया, सुरेश गुंदेचा,

यह भी पढ़े : आराधक बनकर संसार सागर से तिरें : जयश्रीजी म.सा.

प्रेम कोठारी, पारस दोशी, अन्नराज बाफना, अनिल पीपाड़ा, प्रकाशचंद बरमेचा, राजेंद्र कुमार बरमेचा, विनोद कीमती, कांतिलाल पितलिया, मुकेश राठौड़, धर्मीचंद भंडारी, रमन धोका, सुरेश सिंघवी, अशोकचंद तातेड़, प्रेमचंद बरमेचा, गिरिराज सिंघवी, भंवरलाल कटारिया, दीपककुमार कीमती, धनराज कोठारी, उगमराज पोकरणा, किशोर लोढा, ग्रेटर हैदराबाद संघ के महामंत्री पवन कटारिया, मंत्री विक्रम कीमती उपस्थित रहे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button