अंडमान में ऑयल इंडिया को मिली प्राकृतिक गैस की बड़ी खोज

Ad

नई दिल्ली, ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) ने अंडमान द्वीप समूह के पास प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी ने खोज के आकार के बारे में जानकारी नहीं दी। एक बयान में, ओआईएल ने कहा कि अपतटीय अंडमान ब्लॉक एएन-ओएसएचपी-2018/1 में खोदे गए दूसरे अन्वेषण कुएं विजयपुरम-2 में प्राकृतिक गैस की उपस्थिति की सूचना मिली है।

बयान में कहा गया कि शुरुआती जांच के दौरान, जब कुएं से गैस रुक-रुक कर बाहर निकल रही थी, तो उसके नमूनों की जांच की गई। इस जांच से यह पुष्टि हो गई है कि वहां प्राकृतिक गैस मौजूद है। यह गैस कैसे और कहां से आई है, यह जानने के लिए आगे और गैस आइसोटोप अध्ययन किए जा रहे हैं।

ऑयल इंडिया लिमिटेड और तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम अंडमान सागर में हाइड्रोकार्बन भंडारों की खोज कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस खोज से भारत की तेल और गैस की जरूरतों के लिए आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। ओआईएल ने कहा कि शुरुआती आकलन के अनुसार, हमारी यह खोज हाइड्रोकार्बन के स्रोत, उसके प्रवाह मार्ग या उसके जमाव की उपस्थिति का एक प्रमुख संकेत हो सकती है, जो भविष्य की खोज और ड्रिलिंग रणनीति में मदद करेगी।

87% मेथेन वाली गैस, शुरुआती परीक्षण में बड़ी सफलता

ओआईएल गैस की उपस्थिति का मूल्यांकन करने के लिए ऊपरी संभावित क्षेत्रों में भी अतिरिक्त परीक्षण कर रही है। कंपनी ने आगे कहा कि अंडमान के उथले अपतटीय क्षेत्र में जारी खोज अभियान के दौरान हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति की सूचना मिलने का यह पहला मामला है।

Ad

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया कि यह खोज अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से 9.20 समुद्री मील (17 किलोमीटर) दूर, पानी की 295 मीटर गहराई पर और कुल 2,650 मीटर की लक्ष्यित गहराई वाले कुएं में हुई है।

यह भी पढ़े: अंडमान में भारी वर्षा की चेतावनी जारी

पुरी लंबे समय से अंडमान को गुयाना स्तर का तेल क्षेत्र बताते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2,212 से 2,250 मीटर की गहराई में कुएं के शुरुआती उत्पादन परीक्षण से पता चला कि वहां प्राकृतिक गैस है। पानी के जहाज से काकीनाड़ा लाए गए गैस के नमूनों की जांच की गई, जिसमें 87 प्रतिशत मेथेन पाया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button