अंडमान में भारी वर्षा की चेतावनी जारी

पोर्ट ब्लेयर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय स्थिति पैदा होने के कारण अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के लिए चक्रवाती चेतावनी जारी की है, जिसके 24 सितंबर से तेज होने की संभावना है। अधिकारियों यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम के चलते 25 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है, ऐसे में स्थानीय बंदरगाहों पर चेतावनी जारी कर दी गई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 24 सितंबर को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एक दो स्थानों पर 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं तथा गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। एक अधिकारी ने कहा कि 25 और 26 सितंबर को अंडमान द्वीप पर एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) होने की संभावना है तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है तथा गरज के सााथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े: राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच भारी बारिश

अधिकारी ने कहा कि 27 और 28 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक-दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अंडमान सागर और अंडमान और निकोबार तट पर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज हवा चलने की आशंका है। आने वाले पांच दिनों में समुद्र की स्थिति खराब रहने की आशंका है और मछुआरों को 25 सितंबर तक अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button