सिर्फ 500 यूनिट्स, रेनो क्विड का स्पेशल एडिशन बाजार में
रेनो की एंट्री-लेवल हैचबैक क्विड ने भारतीय बाजार में 10 साल का शानदार सफर पूरा कर लिया है। किफायती कीमत, दमदार लुक और माइलेज के चलते लाखों ग्राहकों की पहली पसंद बनी क्विड अब अपने नए अंदाज़ में लौट आई है। रेनो इंडिया ने क्विड का 10वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है, जो न सिर्फ डिजाइन में फ्रेश है बल्कि लिमिटेड यूनिट्स के चलते ऑटो उत्साही के लिए बेहद एक्सक्लूसिव भी बन गया है।
रेनो इंडिया ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक क्विड के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए इसका 10वीं एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। इस लिमिटेड एडिशन की सिर्फ 500 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी और इसे टेक्नो वेरिएंट पर पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा 5 लाख रुपये (एमटी) और करीब साढ़े 5 लाख रुपये(एएमटी) से कुछ ज्यादा रखी गई है।
यह भी पढ़े: नई रिफ्रेश्ड वॉल्वो एक्ससी60 लॉन्च : अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और सेफ
स्पेशल एडिशन क्विड को दो नए डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उतारा गया है, जिसमें ब्लैक रूफ के साथ फियरी रेड और नया शेड ब्लैक रूप के साथ शैडो ग्रे शामिल। इसके साथ ही इसमें ब्लैक फ्लेक्स व्हील्स, डोर और सी-पिलर पर एनिवर्सरी डीकल्स और येलो ग्रिल इंसर्ट दिए गए हैं। इन बदलावों की वजह से यह कार और भी ज्यादा स्टाइलिश और स्पेशल नज़र आती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



