ओप्पो के13 टर्बो सीरीज लॉन्च : गेमिंग के लिए तैयार

ओप्पो ने भारतीय बाजार में गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज ओप्पो के13 टर्बो लॉन्च कर दी है। इसमें कंपनी ने दो स्मार्टफोन ओप्पो के13 टर्बो और ओप्पो के13 टर्बो प्रो शामिल हैं। इनमें सबसे खास फीचर इन-बिल्ट कूलिंग फैन है, जो स्मार्टफोन को हेवी गेमिंग के समय भी ठंडा रखता है। इसके अलावा, फोन 4एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर से लैस हैं, जिससे इनमें 120 फ्रेम पर सेकेंड पर हेवी गेम खेले जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: वीवो वी60 लॉन्च जल्द : 50एमपी कैमरा, दमदार प्रोसेसर के साथ

ओप्पो के13 टर्बो की कीमत 27,999 रुपए से शुरू होती है। जबकि, ओप्पो के13 टर्बो प्रो मॉडल की शुरूआती कीमत 37,999 है। ओप्पो के13 टर्बो तीन आकर्षक कलर ऑप्शन- नाइट वाइट, पर्पल पेंटम और मिडनाइट मेवरिक में मिलेगा। वहीं, ओप्पो के13 टर्बो प्रो सिल्वर नाइट, पर्पल पेंटम और मिडनाइट मेवरिक कलर ऑप्शन के साथ मिलेगा। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button