ओयू प्रतिनिधिमंडल ने किया टी-सैट का दौरा

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय स्थित टी-सैट सुविधाओं का निरीक्षण किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रो. कुमार मोलुगरम का टी-सैट सुविधाओं का दौरा करने का उद्देश्य तेलंगाना में उच्च शिक्षा की पहुँच बढ़ाने को प्रोत्साहित करना था।

कुमार मोलुगरम ने टी-सैट के उन्नत बुनियादी ढाँचे जैसे उच्च स्तरीय प्रोडक्शन स्टूडियो, पोस्ट प्रोडक्शन सुविधाएँ, डिजिटल लर्निंग बोर्ड, आधुनिक प्रसारण उपकरण आदि की समीक्षा कर कहा कि टी-सैट हर घर तक उच्च शिक्षा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने डिजिटल, ऑनलाइन और सैटेलाइट प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा को लोकतांत्रिक बनानेमेंटी-सैट की भूमिका की सराहना की।

साथ ही मौजूदा समझौता ज्ञापन के तहत टी-सैट के साथ सहयोग को गहरा करने के लिए उस्मानिया विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। प्रो. कुमार मोलुगरम ने हर दरवाजे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए घोषणा की कि उस्मानिया विश्वविद्यालय टी-सैट के लिए सामग्री विकास में सक्रिय रूप से योगदान देगा।

यह भी पढ़ें… रडार पर नकली बीज व उर्वरक विक्रेता: रेवंत रेड्डी

टी-सैट और उस्मानिया विश्वविद्यालय की शैक्षिक साझेदारी

साथ ही अकादमिक रूप से समफद्ध और सुलभ प्रोग्रामिंग का उत्पादन करने के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ संकाय को शामिल करेगा। उन्होंने देश के युवाओं को इस मंच के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक सामग्री का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। टी-सैट के सीईओ बोडानपल्ली वेणुगोपाल रेड्डी ने उस्मानिया विश्वविद्यालय ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए समावेशी शिक्षा के सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करने हेतु टी-सैट के मिशन को साझा किया।

कुमार मोलुगरम ने कहा कि चैनल कक्षा 3 से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की शैक्षणिक सामग्री की एक विस्तफत श्रफंखला प्रदान कर रहा है। साथ ही कांस्टेबल भर्ती और विभिन्न समूह-स्तरीय परीक्षाओं जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तैयारी सामग्री प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि टी-सैट ने व्यापक दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री देने के लिए उस्मानिया विश्वविद्यालय सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

कुमार मोलुगरम ने आशा व्यक्त की कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी उच्च शिक्षा की पहुँच बढ़ाने पर केंद्रित दीर्घकालिक सहयोग में विकसित होगी। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों को भी इस पहल में शामिल होने और शैक्षिक समानता के साझा लक्ष्य में योगदान देने के लिए खुला निमंत्रण दिया। उस्मानिया विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल में रजिस्ट्रार तथा वरिष्ठ संकाय सदस्य शामिल थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button