विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य : बलजीत

हैदराबद, भारतीय महिला टीम की मिडफील्डर बलजीत कौर ने यहाँ एफआईएच विश्व कप 2026 क्वालीफायर से पहले महिला हॉकी टीम की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि तेज गति से खेलने और युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी का टीम को फायदा मिलेगा।

भारतीय टीम हैदराबाद में होने वाले क्वालीफायर के लिए तैयारी कर रही है और 24 वर्षीय कौर उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जो अपना प्रभाव छोड़ने और भारत को इस साल के अंत में होने वाले महिला एफआईएच हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कराने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कौर ने कहा कि हमारा लक्ष्य जीत हासिल करना और विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना है। हम अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं, ताकि हम देश के लिए पदक जीत सकें। उनका यह भी मानना है कि मौजूदा टीम कुछ खास हासिल करने के लिए बेहद संतुलित है। उन्होंने कहा कि टीम में कई युवा और तेजतर्रार खिलाड़ी हैं और यह एक बहुत अच्छा संयोजन है। टीम के भीतर तालमेल अच्छा है और फिटनेस का स्तर भी काफी बेहतर है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन में कर्मचारियों की हड़ताल

टूर्नामेंट की तैयारियों के बारे में कौर ने कहा कि टीम ने अभ्यास शिविर में काफी मेहनत की है और इसका उसे फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिविर बहुत अच्छा रहा और अभ्यास सत्र बढ़िया थे। हमने शॉट लगाने सहित विभिन्न पहलुओं पर काम किया। शिविर में आने से पहले मेरा एक मुख्य लक्ष्य अपनी फिटनेस में सुधार करना था। मैंने अभ्यास के दौरान इस पर काफी काम किया। भारत विश्व कप क्वालीफायर में आ मार्च को उरुग्वे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह नौ और 11 मार्च को क्रमश: स्कॉटलैंड और वेल्स के खिलाफ खेलेगा। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button