बच्चों में स्वस्थ डिजिट प्रथाओं हेतु पैरेंटल कंट्रोल ऐप लांच

Ad

हैदराबाद, अमेरिकी कंपनी पैरेंट जिनी इंक ने आज भारत में बी टू सी लक्षित अपना स्थान आधारित अभिभावक नियंत्रण ऐप लांच करने की घोषणा की। रणनीतिक भागीदार और हितधारक के रूप में इस उद्यम में शामिल हुए अभिनेता आर. माधवन ने चेन्नई में ऐप लांच किया। उन्होंने घोषणा की कि पैरेंट गिनी इंडिया कंपनी भारत में स्थानीय विपणन, समर्थन और बिक्री संचालन में बड़ी मात्रा में निवेश करेगी।

पैरेंटल कंट्रोल ऐप के उद्घाटन के अवसर पर आर. माधवन ने कहा कि आज के माता-पिता के लिए उच्च डिजिटल एक्सपोजर और अपने बच्चों के लिए कई तरह के खतरों के साथ पालन पोषण बड़ी चुनौती है।उन्हें उम्मीद है कि दुनियाभर में विशेष रूप से भारत में लाखों माता-पिता अपने बच्चों में स्वस्थ डिजिटल प्रथाओं को बढ़ावा देंगे और डिजिटल रूप से डिटॉक्सिफाइड बच्चों की एक पीढ़ी का पालन-पोषण करने में उस ऐप से लाभ प्राप्त करेंगे।

भारत में डिजिटल पैरेंटिंग के लिए पैरेंटल जिनी की पहल

पैरेंटल जिनी इंक के संस्थापक और अध्यक्ष शशि नागा ने कहा कि वे 3 छोटे बच्चों के पिता हैं। सह संस्थापक हरि ने स्थान-आधारित अभिभावकीय नियंत्रण ऐप के बारे में उनसे संपर्क किया तो वे अपने को रोक नहीं सके और इसके प्रत्यक्ष उपभोक्ताओं के लिए भारत को चुना।

Ad

उनका मानना है कि भारत की बढ़ती आबादी के लिए डिवाइस की पहुंच अब लक्जरी नहीं रही, लेकिन उसे स्वस्थ प्रथाओं से जोड़ना अनिवार्य है। पैरेंट जिनी के सीईओ हरि गदिराजू ने कहा कि डिजिटल युग में पैरेंटिंग प्रौद्योगिकी को प्रतिबंधित करना उद्देश्य नहीं है

यह भी पढ़ें… बिसम फार्मास्यूटिकल्स का एआई स्वास्थ्य निगरानी ऐप लांच

बल्कि बच्चों को जिम्मेदारी से इसका उपयोग करने के लिए मार्गदर्शन करना ही उनका उद्देश्य है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी https://www.parentgeenee.com/for-schools/ से प्राप्त की जा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button