सिर्फ पढ़ाई नहीं! 2026 में माता-पिता को करने होंगे ये 5 अहम वादे
नया साल आ गया है। साल की शुरुआत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद लेकर आती है। लोग नए साल पर संकल्प लेते हैं। नववर्ष पर संकल्प लेने की परंपरा आत्म विकास, आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। ऐसे में खुद से किए गए वादे आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। आप अपने करियर, स्वास्थ्य, जीवन में बेहतर करने के साथ ही परिवार की खुशहाली के लिए खुद से कुछ वादे कर सकते हैं।

यह माता-पिता के लिए भी खास मौका है कि वे अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कुछ सकारात्मक संकल्प लें। बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम होती है। नए साल के साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी भी ज्यादा हो गई है। बच्चे परवरिश को लेकर हर माता-पिता को कुछ वादे खुद से करने चाहिए ताकि उनका बच्चा बेहतर इंसान बन सकेI

बच्चों को वक्त देंगे
हर बच्चे को अच्छे संस्कार, शिक्षा के लिए माता-पिता के ध्यान और परवाह की जरूरत होती है। हालांकि आज के दौर में एकल परिवार और माता व पिता दोनों के वर्किंग होने के कारण बच्चों को अभिभावकों का उतना वक्त नहीं मिल पाता, जितना उन्हें मिलना चाहिए। अभिभावक बच्चों का परवरिश के लिए ज्यादा समय नहीं दे पाते। साल 2025 में बच्चे के जीवन में सकारात्मक बदलाव की चाह रखते हैं तो अभिभावक खुद से वादा करें कि इस साल आप बच्चों के साथ अधिक समय बिताएंगे। बच्चों को आपके साथ की जरूरत होती है। उनके साथ खेलें, पढ़ाई में मदद करें और उनके विचारों को सुनें। इससे आपके और बच्चों के बीच मजबूत रिश्ता बनेगा और वे ज्यादा आत्मविश्वासी बनेंगे।
सकारात्मक उदाहरण पेश करेंगे
आमतौर पर बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। इस साल संकल्प लें कि आप बच्चों के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे। अनुशासन, ईमानदारी और दया जैसे गुणों को अपने व्यवहार में शामिल करें ताकि आपका बच्चा भी देखादेखी इन गुणों को अपनाएं और बेहतर इंसान बन सकें।

डिजिटल समय सीमित करेंगे
आजकल बच्चे स्क्रीन यानी टीवी, मोबाइल या लैपटॉप के सामने ज्यादा समय बिताते हैं। खुद अभिभावक दिन का अधिकतम वक्त मोबाइल के इस्तेमाल में व्यय करते हैं। इस वर्ष की शुरुआत इस वादे से करें कि आप खुद भी फोन और टीवी का कम इस्तेमाल करेंगे और बच्चों को भी सीमित समय के लिए डिजिटल डिवाइस का उपयोग करने देंगे। उन्हें आउटडोर एक्टिविटी और किताबों की ओर प्रोत्साहित करें।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे
अभिभावक 2025 के लिए संकल्प लें कि बच्चे को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। बच्चे के शारीरीक विकास के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। इन वादों को निभाकर न सिर्फ आप बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे, बल्कि परिवार के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।

बच्चों की भावनाओं को समझेंगे
बच्चों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना बहुत जरूरी है। इस साल वादा करें कि आप उनके विचारों और भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। इससे बच्चे खुलकर आपसे बात करेंगे और उनके मानसिक विकास में मदद मिलेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



