‘पति, पत्नी और वो 2’ क्रू पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज, यह घटना 27 अगस्त को प्रयागराज की थॉर्नहिल रोड पर फिल्म ‘पति, पत्नी और वो 2’ की शूटिंग के दौरान हुई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म के एक क्रू मेंबर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : ‘परम सुंदरी’ ट्रेलर: जाह्नवी का जलवा, सिद्धार्थ पर भारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सिटी) अभिजीत कुमार के अनुसार, बीआर चोपड़ा फिल्म्स के प्रोडक्शन हेड जोहेब सोलापुरवाला पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया। 28 अगस्त को बीआर चोपड़ा फिल्म्स के लाइन प्रोड्यूसर सौरभ तिवारी की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मेराज अली की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button